logo
Latest

टिहरी गढ़वाल विकास परिषद् (रजि.) चण्डीगढ़ के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित


दीपक उनियाल बने प्रधान, महासचिव गौतम सिंह बिष्ट 
चण्डीगढ़ : आज टिहरी गढ़वाल विकास परिषद् (रजि.) चण्डीगढ़ के नवनिर्वाचित पदाधिकारी का शपथ ग्रहण गढ़वाल भवन सेक्टर 29 चंडीगढ़ में आरंभ हुआ। मुख्य चुनाव आयुक्त एडवोकेट संजीव सिंह ठाकुर, सह चुनाव आयुक्त रघुवीर सिंह खरोला की उपस्थिति में किया गया, जिसमें नवनिर्वाचित प्रधान दीपक उनियाल एवं महासचिव गौतम सिंह बिष्ट तथा कोषाध्यक्ष जयेंद्र सिंह भंडारी समेत अन्य पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

 

इस दौरान पूर्व महासचिव राय सिंह बिष्ट, सुंदर सिंह बिष्ट, जगदीश असवाल, रविंद्र भंडारी, गुलाब सिंह खरोला, बलबीर सिंह रावत, शंकर सिंह पंवार, रघुवीर सिंह पंवार, मैताब सिंह भंडारी, कुलबीर सिंह बिष्ट, रमेश बर्त्वाल, कुंवर सिंह पुंडीर करण सिंह पंवार जसपाल सिंह नेगी, सतीश जोशी, धन सिंह असवाल, बलवंत बिष्ट, निधि बलोनी, विमला भंडारी, रोमी बुटोला, समेत काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। शपथ ग्रहण के उपरांत परिषद के वरिष्ठ सदस्यों ने सभी को जनहित में कार्य करने बधाई दी।

TAGS: No tags found

Video Ad

Ads


Top