logo
Latest

मतदान को पोलिंग बूथ पहुंचे दुल्हा—दुल्हन।


उत्तराखण्ड लाइव: उत्तराखण्ड में लोकसभा चुनाव को लेकर सभी वर्ग में खासा उत्साह नजर आया। इस दौरान जहॉ वृद्ध से वृद्ध भी अपने मतदाधिकार के प्रयोग के लिए पोलिंग बूथ पहुंचे वहीं दुल्हा—दुल्हन भी शादी के जोड़े में वोट करने पहुंचे।

उत्तराखंड में कई दूल्हा और दुल्हन वोट देने के लिए पहुंचे। जहां कहीं दुल्हन विदाई से पहले वोट देने पहुंची तो कहीं दूल्हा सात फेरों से पहले वोट देने के लिए पहुंचा। वहीं कहीं पर दूल्ह-दुल्हन एक साथ वोट देने के लिए पहुंचे। इस दौरान वोट करने पहुंचे लोगों के बीच दुल्हा—दुल्हन आकर्षण का केन्द्र बने रहे। जनपद पौड़ी गढ़वाल में जिलाधिकारी द्वारा वोट देने पहुंचे दुल्हा—दुल्हनन को स्मृति चिन्ह भी दिया गया।

TAGS: No tags found

Video Ad



Top