logo
Latest

इनोवेटिव कलेक्शन और इंडस्ट्री विजन के साथ ट्राइडेंट ग्रुप ने भारत टेक्स 2024 प्रदर्शनी में मचाई धूम


चंडीगढ़ / पंजाब :भारत टेक्स 2024 प्रदर्शनी में ट्राइडेंट ग्रुप की गतिशील उपस्थिति बड़ी संख्या में आगंतुकों का ध्यान आकर्षित कर रही है। ट्राइडेंट ने टेक्सटाइल इंडस्ट्री में इन्नोवेशन और वैश्विक नेतृत्व के इस मंच पर अपने नवीनतम संग्रह को प्रदर्शित किया हैं। यहाँ विविध प्रकार की अपनी पेशकशों के साथ, ट्राइडेंट का डिस्प्ले उद्योग के पेशेवरों और यहाँ पहुचने वाले उत्साही लोगों के लिए एक केंद्र बिंदु बन गया है, जो टेक्सटाइल इंडस्ट्री के भविष्य को और आगे बढ़ाने वाले अत्याधुनिक रुझानों और सस्टेनेबल प्रथाओं का पता लगाने के लिए उत्सुक हैं।

यहां भारत टेक्स 2024 में प्रदर्शित ट्राइडेंट उत्पादों का क्लेक्शन लोगों के स्वाद और विभिन्न प्राथमिकताओं को पूरा करने के लिए बहुत सोच-समझकर विभाजित किया गया है। भारत की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाते “अतुल्य भारत” के जीवंत रंगों से लेकर भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय संग्रह का मिश्रण “मूड इंडिगो” जो शांत, सुंदर एक अद्वितीय और सम्मोहक कथा पेश करता है, यहाँ ट्राइडेंट द्वारा प्रदर्शित किये गए हैं।

टेक्सटाइल इंडस्ट्री के लिए एक सस्टेनेबल भविष्य  को आकार देने की अपनी प्रतिबद्धता को उजागर करते हुए, ट्राइडेंट ने अपने “सस्टेनेबिलिटी” सेगमेंट में बहुत ही सटीकता के साथ तैयार किए गए इको फ्रेंडली उत्पादों को प्रदर्शित किया हैं । इसमें “डिज़ाइनर डेस्क” थीम में पेस्टल लहजे के साथ काले और सफेद रंग का एक विशेष मिश्रण प्रस्तुत किया गया है। इस प्रदर्शनी में ट्राइडेंट की डिजाइनर्स  शिवन एंड नरेश की  सहभागिता से लांच नयी कलेक्शन भी शामिल है।डिजिटल युग को अपनाते हुए, ट्राइडेंट का “डिजिटल भारत” थीम टेक्सटाइल और टेक्नोलोजी का सहज मिश्रण दर्शाता है, जो आगंतुकों को टेक्सटाइल डिजाइन और उत्पादन के भविष्य की एक झलक भी प्रदान करता है।

TAGS: No tags found

Video Ad

Ads


Top