logo
Latest

आरडब्ल्यूए, सेक्टर-41ए ने सीएचबी के सीईओ को लंबित मांगों के संबंध में एक मांग-पत्र सौंपा


चण्डीगढ़ : रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए), सेक्टर-41ए के अध्यक्ष पृथी सिंह प्रजापति के नेतृत्व में एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) से मुलाकात कर सीएचबी फ्लैट निवासियों की लंबे समय से लंबित मांगों के संबंध में एक मांग-पत्र सौंपा।चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड वर्तमान में एमआईजी फ्लैटों की रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशनों के साथ बैठकें आयोजित कर उनकी समस्याओं और शिकायतों को सुन रहा है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि निकट भविष्य में एलआईजी फ्लैटों की रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशनों के साथ भी बैठकें आयोजित की जाएंगी, ताकि उनकी समस्याओं, सुझावों और मांगों पर विस्तार से विचार किया जा सके।प्रतिनिधिमंडल ने सीईओ द्वारा दिए गए सकारात्मक आश्वासन का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के निवासियों की वर्षों पुरानी समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा।

इस अवसर पर आरडब्ल्यूएस के अध्यक्ष पृथी सिंह प्रजापति, महासचिव ओम प्रकाश भगत, उपाध्यक्ष अमन कुमार तथा कोषाध्यक्ष रमेश चंद गुप्ता भी उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि एसोसिएशन क्षेत्रवासियों और सीएचबी निवासियों के हितों की रक्षा तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगी।

TAGS: No tags found

Video Ad


Top