logo
Latest

ओम महादेव कावड़ सेवा दल द्वारा चौथी बार केदारनाथ धाम में भंडारे का आयोजन


चण्डीगढ़ : ओम महादेव कावड़ सेवा दल द्वारा केदारनाथ धाम में लगाए जाने वाले विशाल भंडारे हेतु राशन सामग्री दो ट्रकों को बुडैल स्थित शिव मंदिर से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने विधिवत हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उनके साथ स्थानीय पार्षद कंवर राणा, समाज सेवक परीक्षित राणा व प्रवीण शाह, शिव मंदिर कमेटी, बुडैल से वीपी अरोड़ा सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

सेवा दल के उप प्रधान सोनू गर्ग ने बताया कि सेवादल पिछले 3 वर्षों से लगातार केदारनाथ धाम में श्रद्धालु की सुविधा के लिए निस्वार्थ सेवा भाव से भंडारा लगा रहा है ताकि वहां पर किसी बहन-भाई को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। इसलिए एक महीने तक संस्था से जुड़े सेवादार भी उनकी सेवा में उपस्थित रहेंगे। यह भंडारा केदारनाथ धाम में 1 जून से 30 जून तक 24 घंटे निरंतर चलेगा जिसमें आने-जाने रहने व खाने की साथ-साथ दवाइयां की भी समस्त सुविधाएं पूर्णतया निशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। इस अवसर पर सेवा दल के पदाधिकारी नरेश गर्ग, हनी गुलाटी, गौरव श्रीवास्तव, अभिषेक मनोहर लाल, अशोक गोयल, आशीष, हर्ष एवं मनीष गर्ग विशेष रूप से उपस्थित रहे।

TAGS: No tags found

Video Ad


Top