logo
Latest

सत्य पाल जैन को 74वें जन्मदिवस पर बधाई देने उमड़ पड़े शहर के खास-ओ-आम


चण्डीगढ़ : पंजाब के गवर्नर एवं चण्डीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया, सांसद मनीष तिवारी, सांसद अशोक मित्तल, स्थानीय भाजपा प्रधान जतिंदर मल्होत्रा, पूर्व मेयर देवेश मौदगिल और पूर्व मेयर सुभाष चावला समेत सैंकड़ों गणमान्य लोगों ने आज चंडीगढ़ के पूर्व सांसद और भारत सरकार के एडिशनल सॉलिसिटर जनरल सत्यपाल जैन के घर जाकर उनके 74वें जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी और उनके लंबे जीवन व उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने सत्यपाल जैन को शॉल और फूलों का गुलदस्ता भेंटकर सम्मानित किया।
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार, अतुल गर्ग, सांसद एवं प्रभारी बीजेपी चंडीगढ़, पूर्व सांसद के अविनाश राय खन्ना, रामवीर भट्टी, भाजपा, देवी दयाल, सीपीआई, चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष एच.एस. लकी, चंडीगढ़ के पूर्व मेयर अरुण सूद और कई अन्य गणमान्य लोगों ने जैन को बधाई दी।


सत्य पाल जैन ने आज अपने घर पर बहुत सादगी से अपना 74वां जन्मदिन मनाया। शहर के अलग-अलग हिस्सों से और विभिन्न पार्टियों से जुड़े सैंकड़ों लोग उन्हें बधाई देने पहुंचे। इस मौके पर मिठाइयां भी बांटी गईं। इससे पहले, सुबह सत्यपाल जैन ने अपने पूरे परिवार के साथ घर पर पूजा की और पूजा के बाद ही जन्मदिन का कार्यक्रम शुरू किया। बधाई देने आने वाले लोगों की भारी भीड़ देखकर जैन कई बार भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि लोगों का यह प्यार और स्नेह ही उनकी असली ताकत है। गौरतलब है कि सत्यपाल जैन संविधान के जाने-माने विशेषज्ञ हैं और उन्होंने अदालतों में भारतीय जनता पार्टी के कई प्रमुख नेताओं का प्रतिनिधित्व किया है। वे 1996 और 1998 में दो बार चंडीगढ़ से लोकसभा सदस्य चुने गए और पिछले लगभग 48 वर्षों से पंजाब यूनिवर्सिटी की सीनेट के सदस्य रहे हैं। पिछले 11 वर्षों से वे चंडीगढ़ में भारत सरकार के लिए एडिशनल सॉलिसिटर जनरल के तौर पर काम कर रहे हैं।

TAGS: No tags found

Video Ad


Top