logo
Latest

मैथिल पंचांग कैलेंडर का विमोचन और रक्तदान शिविर कार्यक्रम आयोजित, 48 यूनिट रक्त हुआ एकत्र


जीरकपुर : मैथिल संघ द्वारा त्रिशला सिटी, जीरकपुर के विशेष सहयोग और पीजीआई की ब्लड बैंक टीम के सौजन्य से आज छठे रक्तदान शिविर एवं मैथिल पंचांग कैलेंडर विमोचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पुनीत कार्य में मैथिल संघ के कर्मठ वॉलंटियर्स के साथ-साथ त्रिशला सिटी के स्थानीय निवासियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर के दौरान कुल 48 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।


इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में इनकम टैक्स कमिश्नर राजेंद्र कौर (आईआरएस) उपस्थित हुईं। विशिष्ट अतिथि के रूप में फोर्टिस हॉस्पिटल के असिस्टेंट डायरेक्टर डॉ. मनजीत त्रेहन ने शिरकत की। दोनों अतिथियों ने मैथिल संघ के इस सामाजिक प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की और रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर समाज के लिए अत्यंत उपयोगी मैथिल पंचांग कैलेंडर का विमोचन भी गणमान्य अतिथियों द्वारा किया गया। पूरे आयोजन को सफल बनाने में मैथिल संघ परिवार के सदस्यों और मातृशक्ति का विशेष सहयोग रहा, जो पूरे तन-मन-धन से जुटे रहे।

मैथिल संघ राष्ट्र निर्माण और सामाजिक कल्याण के इस पावन कर्तव्य के प्रति सदैव समर्पित है और देशवासियों से इस मुहिम से जुड़ने की अपील करता है।
कार्यक्रम में मैथिल संघ की कार्यकारिणी के प्रमुख पदाधिकारी और गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। इनमें मुख्य रूप से संघ के अध्यक्ष संजीव मिश्रा, महासचिव दुर्गेश झा, कोषाध्यक्ष दीपक झा, मिथिलाक्षर विज्ञ के फाउंडर व मिथिलारत्न शशि भूषण झा, चेयरमैन अशोक झा, मुख्य प्रभारी दिलीप चौधरी, संयोजक राधा रमण झा, मुख्य संयोजक राजेश झा, नवीन ठाकुर, अजीत मिश्रा, रोहित झा, रमेश शाह, प्रसन्न झा, मनोज झा, प्रणव झा, अजय झा, अमित पासवान, सुनील मिश्रा प्रवीण मिश्रा और संजीव खन्ना, बीजेपी प्रभारी डेराबस्सी, त्रिशला सिटी में एमडी हरीश गुप्ता, वी. के. वैद, चंद्रमा मिश्रा, त्रिशला सिटी आरडब्ल्यूए प्रेसिडेंट सुमित सक्सेना आदि शामिल हुए।

TAGS: No tags found

Video Ad


Top