logo
Latest

डिजिटल शिक्षा युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कुंजी: अवी भसीन”


चडीगढ : दिशा कंप्यूटर इंस्टीट्यूट, पंचकूला शाखा द्वारा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अवी भसीन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।इस अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अवी भसीन ने कहा कि आज के डिजिटल युग में कंप्यूटर एवं तकनीकी शिक्षा युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है। युवाओं को बदलती तकनीक के साथ अपने कौशल को लगातार विकसित करना चाहिए, ताकि वे भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रह सकें।

उन्होंने कहा कि देश की प्रगति में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है और शिक्षा के साथ-साथ हुनर एवं तकनीकी ज्ञान उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में मदद करता है।कार्यक्रम के दौरान अवी भसीन ने कंप्यूटर कोर्स सफलतापूर्वक पूरा करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए और उनकी मेहनत एवं उपलब्धियों के लिए उन्हें बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों को आगे भी निरंतर सीखते रहने और अपने ज्ञान का उपयोग देश एवं समाज की प्रगति के लिए करने के लिए प्रेरित किया। अवी भसीन ने दिशा कंप्यूटर इंस्टीट्यूट की पूरी टीम को विद्यार्थियों को कंप्यूटर शिक्षा एवं डिजिटल कौशल प्रदान करने के प्रयासों के लिए बधाई दी तथा सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल एवं सफल भविष्य की कामना की।

TAGS: No tags found

Video Ad


Top