logo
Latest

राज मोटर्स मोहाली में नए अवतार में नजर आई महिंद्रा स्कॉर्पियो-N


पैनोरमिक स्काईरूफ™, 540° सराउंड व्यू, एडवांस्ड टेक्नोलॉजी और बोल्ड नई स्टाइलिंग ने बढ़ाया SUV का रुतबा

मोहाली, पंजाब: महिंद्रा एंड महिंद्रा की लोकप्रिय SUV स्कॉर्पियो-N ने नए फीचर्स और एडवांस्ड टेक्नोलॉजी के साथ राज मोटर्स, मोहाली में अपनी नई झलक पेश की। इस अवसर पर आयोजित विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऑटोमोबाइल प्रेमियों, मीडिया प्रतिनिधियों और इंडस्ट्री से जुड़े मेहमानों ने नई स्कॉर्पियो-N के अपग्रेडेड फीचर्स का अनुभव किया। कार्यक्रम में चीफ गेस्ट अभिनेत्री एवं मॉडल सीरत बाजवा भी मौजूद रहीं।

नई स्कॉर्पियो-N अपने दमदार और आइकॉनिक डिजाइन को बरकरार रखते हुए टेक्नोलॉजी, लग्जरी और सेफ्टी के मामले में एक कदम आगे बढ़ी है। SUV में पैनोरमिक स्काईरूफ™, 540° सराउंड व्यू सिस्टम विद ब्लाइंड व्यू मॉनिटर, R18 डायमंड कट अलॉय व्हील्स, 31.24 सेंटीमीटर HD फ्लोटिंग टचस्क्रीन और 26.03 सेंटीमीटर HD डिजिटल क्लस्टर जैसे नए फीचर्स शामिल किए गए हैं।

कनेक्टेड ड्राइविंग अनुभव को बेहतर बनाने के लिए इसमें 70+ कनेक्टेड फीचर्स वाला Adrenox, Alexa Built-in, Wireless Apple CarPlay और Android Auto दिए गए हैं। इसके साथ 12-स्पीकर Sony प्रीमियम ऑडियो सिस्टम विद 3D सराउंड साउंड, वेंटिलेटेड ड्राइवर एवं को-ड्राइवर सीट्स, Auto-Dimming IRVM और Active Cooling वाला Wireless Charger भी मिलता है।

सेफ्टी के लिहाज से SUV में Level 2 ADAS, 6 एयरबैग्स, तीसरी रो तक Curtain Airbags, Driver Drowsiness Detection, Electronic Stability Control, ABS with EBD, Hill Hold & Descent Control, Tyretronics, SOS Emergency Assistance और ISOFIX जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

एडवेंचर को पसंद करने वाले ग्राहकों के लिए Adventure Statistics इंजन परफॉर्मेंस, Roll, Pitch, Compass, Altimeter और G-Force जैसी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराते हैं। इसके अलावा 65W USB Type-C Fast Charging और UV & IR-Cut Glass भी दिए गए हैं।स्कॉर्पियो-N Z2, Z4, Z6, Z8S, Z8, Z8T और Z8L वेरिएंट्स में उपलब्ध है, जिसमें पेट्रोल और डीजल पावरट्रेन के साथ अलग-अलग ट्रांसमिशन तथा 2WD/4WD विकल्प मिलते हैं। SUV Oceanic, Everest White, Galaxy Grey, Deep Forest और Stealth Black रंगों में उपलब्ध है। 2022 में लॉन्च होने के बाद स्कॉर्पियो-N ने 3.8 लाख से अधिक यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। नए फीचर्स के साथ स्कॉर्पियो-N ने अपने दमदार अंदाज में आधुनिक टेक्नोलॉजी और प्रीमियम अनुभव का एक नया अध्याय जोड़ा है।

TAGS: No tags found

Video Ad


Top