logo
Latest

संजय बडोला अध्यक्ष और आशीष लखेड़ा बने महासचिव ।


प्रेस क्लब मुनि की रेती में नई कार्यकारिणी का गठन।

मुनि की रेती। प्रेस क्लब मुनि की रेती की आपातकालीन बैठक में क्लब की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। बैठक में अध्यक्ष सूर्यचंद्र चौहान ने सभी को चौंकाते हुए स्वयं को अध्यक्ष पद से मुक्त करते हुए नए अध्यक्ष के निर्वाचन का प्रस्ताव रखा। इसके बाद लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया।

 

 

बैठक में संजय बडोला को अध्यक्ष और आशीष लखेड़ा को महासचिव निर्विरोध चुना गया। इसके अलावा सुदीप पंचभैया और भारत भूषण कुकरेती को उपाध्यक्ष, धनीराम को कोषाध्यक्ष, तथा नवीन चंद्रा और गिरीश चंद्र भट्ट को सह सचिव चुना गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में आशीष कुकरेती, सत्येंद्र चौहान और आनंद बहुगुणा सहित अन्य सदस्यों का भी निर्विरोध चयन किया गया।

बैठक में भारत भूषण कुकरेती ने निवर्तमान अध्यक्ष सूर्यचंद्र सिंह चौहान को प्रेस क्लब के आजीवन संरक्षक के रूप में नियुक्त किए जाने का प्रस्ताव रखा। प्रस्ताव को सभी सदस्यों ने ध्वनिमत से स्वीकार कर लिया। इस निर्णय को संगठन की एकजुटता और लोकतांत्रिक परंपराओं की मिसाल बताया गया।

बैठक की अध्यक्षता सूर्यचंद्र चौहान ने की, जबकि संचालन संजय बडोला ने किया। नई कार्यकारिणी के निर्विरोध निर्वाचन के बाद प्रेस क्लब के सदस्यों ने खुशी व्यक्त करते हुए संगठन की मजबूती और पत्रकार हितों के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

TAGS: No tags found

Video Ad


Top