logo
Latest

महिला आक्रोश मशाल यात्रा में उमड़ा जनसैलाब


उत्तराखण्ड लाइव | देहरादून।

मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami के नेतृत्व में देहरादून के गांधी पार्क से घंटाघर तक आयोजित महिला आक्रोश मशाल यात्रा में हजारों महिलाओं की भागीदारी देखने को मिली। महिला आरक्षण बिल को लेकर आयोजित इस विशाल यात्रा में माताओं, बहनों और बेटियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और महिला अधिकारों के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मशाल यात्रा केवल एक प्रतीकात्मक कार्यक्रम नहीं, बल्कि उन ताकतों के खिलाफ जनाक्रोश का प्रतीक है जो महिलाओं के अधिकारों में बाधा डालने का प्रयास कर रही हैं। उन्होंने कहा कि आज देश की नारी अपने सम्मान और अधिकारों के प्रति पूरी तरह जागरूक हो चुकी है और अब वह निर्णायक भूमिका निभाने के लिए तैयार है।

उन्होंने महिला आरक्षण के मुद्दे पर विपक्ष पर अप्रत्यक्ष निशाना साधते हुए कहा कि कुछ राजनीतिक दलों ने वर्षों तक इस विषय को केवल राजनीतिक मुद्दा बनाकर रखा, जबकि महिलाओं को वास्तविक अधिकार देने की दिशा में गंभीर प्रयास नहीं किए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि नई पीढ़ी की महिलाएं अब सब समझ रही हैं और समय आने पर लोकतांत्रिक तरीके से जवाब भी देंगी।

मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे कार्यों को परिवर्तनकारी बताते हुए कहा कि आज महिलाओं की भागीदारी हर क्षेत्र में बढ़ रही है और सरकार मातृशक्ति के सम्मान व अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद Mahendra Bhatt, कैबिनेट मंत्री Rekha Arya, विधायक Savita Kapoor, Asha Nautiyal सहित कई जनप्रतिनिधि और प्रदेशभर से आई बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

TAGS: No tags found

Video Ad


Top