logo
Latest

10 अक्टूबर से होगा श्री बद्रीश रामलीला कला निकेतन का रामलीला मंचन


20 अक्टूबर को सेक्टर-29 में भव्य दशहरा समारोह, वार्षिक बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

चण्डीगढ़ : श्री बद्रीश रामलीला कला निकेतन, सेक्टर-30 की वार्षिक बैठक गढ़वाल भवन में संस्था के अध्यक्ष रघुवीर सिंह खारोला की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में वर्ष 2026 की रामलीला एवं दशहरा समारोह के आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। बैठक में सर्वप्रथम संस्था के कोषाध्यक्ष जयेंद्र भंडारी एवं कोष निरीक्षक राजेंद्र बिष्ट ने वर्ष 2025-26 की रामलीला का आय-व्यय एवं लेखा-जोखा प्रस्तुत किया, जिसे उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से अनुमोदित किया।

संस्था के महासचिव दिनेश नेगी ने आगामी रामलीला मंचन की तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष रामलीला का मंचन 10 अक्टूबर से प्रारंभ होकर 21 अक्टूबर को प्रभु श्रीराम के राजतिलक के साथ संपन्न होगा। उन्होंने बताया कि प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार 20 अक्टूबर को सेक्टर-29 में दशहरा समारोह का आयोजन किया जाएगा।

संस्था के प्रधान श्री मोहिंदर सिंह रावत ने सदस्यों से रामलीला के मंचन एवं दशहरा समारोह को और अधिक भव्य एवं आकर्षक बनाने के लिए अपने सुझाव देने का आह्वान किया। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने इस वर्ष रामलीला एवं दशहरा समारोह को उत्साह और उल्लास के साथ भव्य रूप से आयोजित करने पर सहमति जताई।

बैठक के अंत में प्रधान मोहिंदर सिंह रावत ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी से सक्रिय सहयोग की अपील की। बैठक का समापन “जय श्री राम” के जयघोष के साथ हुआ।

TAGS: No tags found

Video Ad


Top