logo
Latest

“दम दम डिगा डिगा” पर वरिष्ठ नागरिकों ने किया डांस


‘मेरी आवाज़ ही पहचान है’ म्यूज़िकल ग्रुप ने कराया सिंगिंग इवेंट

चण्डीगढ़ : टैगोर थिएटर में ‘मेरी आवाज़ ही पहचान है’ कार्यक्रम म्यूज़िकल ग्रुप ऑफ चंडीगढ़ के संचालक संजीत शर्मा और सुनीता धीमान द्वारा सावन थीम पर एक मेगा लाइव बैंड म्यूज़िकल और सिंगिंग इवेंट का आयोजन किया जिसमें म्यूज़िक अरेंजर सुरिंदर शेरी ने अपनी टीम के साथ इस लाइव कार्यक्रम में म्यूज़िक दिया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि ‘आर्ट ऑफ़ लिविंग’ के नॉर्थ इंडिया चैप्टर की कन्वीनर राधिका चीमा, विशेष मुख्य अतिथि वोकल म्यूज़िक में मास्टर्स (गोल्ड मेडलिस्ट) सुश्री मंजीत भामरा, विशेष अतिथि वी ग्रुप की संस्थापक और अध्यक्ष साधना संगर
द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर उनके साथ सम्मानित अतिथिपलविंदर सिंह ज़िलेदार,
अरुण थापर, श्रीमती रीत ढिल्लों, डॉ. अमनदीप सिंह उप्पल, आशा काहलों, सुश्री कीर्ति शर्मा, डॉ. अंकिता गुप्ता, एंकर संजीव कौरा सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। इस अवसर पर गायककारमनीष कौशल और अंजू चौहान ने इतने प्यार से मेरी तरफ ना देखो, पवन कुमार की जुगलबंदी प्रदीप त्रेहन के साथ हाथों की चंद लकीरों का,पीयूष शर्मा ने बदन पे सितारे लपेटे हुए, सुनील दत्त ने संदीप कटारिया के साथ अभी जिंदा हूं तो जी लेने दो ,रेनू कौल के साथ सुभाष मुंशी ने मैं सूरज हूं तू मेरी किरण, साधना संगर ने वो हसीन दर्द ले लो, रिपु दमन सिंह राठौड़ ने मैं कहीं कवि न बन जाऊं,


ज्योतिषी पूनम शर्मा ने जिंदगी, कैसी ये पहेली है, डॉ. लवलीन कौर के साथ डॉ. संजीत सोढ़ी ने जूली-जूली जॉनी का दिल ,
पलविन्दर सिंह ज़िल्लेदार ने नैंसी के साथ गम का फसाना बन गया अच्छा, अरुण थापर के साथ वरिष्ठ नागरिकों श्रीमती नरेन्द्र एवं विजय सेठी, संजय शर्मा, अश्वनी शर्मा, सी.एम. दत्ता, किरण खन्ना, आशा सैनी, संतोष बाला, कमला मीरचंदानी, रश्मी पुष्पाकर, विनय गोयल और गीता गोयल ने दम दम डिगा डिगा पर समूह नृत्य किया।
गीता गोयल के साथ संजय शर्मा ने इतना ना मुझसे तू प्यार बढ़ा, नैन्सी व संजय कौशल ने इक हसीना थी,इक दीवाना था,देविंदर भोला ने रीत ढिल्लों के साथ हवा के साथ-साथ,संजीत शर्मा व सुनीता धीमान ने ये मौसम आया है , डॉ. अमनदीप उप्पल ने कोई रोको ना दीवाने को, गुरविंदर सिंह व मन्नत ने आप को पहले भी कहीं देखा है, रुतवी सिंह ने दूरी न रहे कोई, सुशील धीमान व रेनू कौल ने जीना क्या अजी यार बिना, आशा लूथरा व बलविंदर लूथरा ने आज रपट जाएँ तो हमें ना, साधना संगर व कमल शर्मा ने रिमझिम के गीत सावन गाए, सविंदर मेहता और चंचल जीत कौर ने इंतिहा हो गई इंतज़ार की, गुरविंदर मथारू व रुतवी सिंह ने पानी रे पानी तेरा रंग कैसा, एडवोकेट प्रिंस ने याद आ रहा है तेरा प्यार,राजेश खरे और शिल्पी खरे ने अब के सावन में,
जुगराज सिंह ने सोन दी झड़ी लगी इत्यादि गीत गाये।

TAGS: No tags found

Video Ad


Top