logo
Latest

यंग फ्रैंड्स फॉरएवर ने सैक्टर 40 के कम्युनिटी सैंटर को यूवी युक्त वाटर कूलर भेंट किया


चण्डीगढ़ : सीएससीए (चण्डीगढ़ सीनियर सिटिजंस एसोसिएशन) के यंग फ्रैंड्स फॉरएवर चैप्टर की मासिक सभा सैक्टर 40ए के कम्युनिटी सैंटर में चैप्टर हेड दीदार सिंह की अध्यक्षता में हुई जिसमें एसोसिएशन द्वारा जनसेवा हेतु इस कम्युनिटी सैंटर कोयूवी युक्त वाटर कूलर भेंट किया जिसका लोकार्पण स्थानीय पार्षद गुरबख्श रावत ने किया।इस वाटर कूलर का समस्त वित्त पोषण एसोसिएशन की सदस्य सत्या कपलिश व उनके पति सुरिंदर पाल सिंह शर्मा द्वारा किया गया।

सभा का शुभारंभ महासचिव मुनीश्वर जैन ने सुबह-सवेरे लेकर तेरा नाम प्रभु भजन गाकर किया।तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रभारी सोमेश गुप्त द्वारा संचालित मनोरंजन श्रृंखला में गायकों विक्रम जीत ग्रोवर , पवन शर्मा, पुष्पलता सिंगला, रिक्की सलारिया, राम आनंद और स्वयं सोमेश गुप्त ने अपने गीतों से सदस्यों को मंत्रमुग्ध किया।शकुंतला शर्मा द्वारा लोकप्रिय खेल तंबोला खिलाया गया।तंबोले के पश्चात वित्त संस्था नैक्सट लैवल, मोहाली के प्रतिनिधियों सर्वश्री तेजिंदर सैनी व राहुल ने सदस्यों को वैल्थ क्रिएशन और वैल्थ प्रोटैक्शन विषय पर महत्वपूर्ण जानकारी दी।


मनोरंजन कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए गायकों एसके अवस्थी, संजय शर्मा, सीपी पुरी, अशोक कंदारिया, प्रभा कपूर, संरक्षक नीलम गोयल ने भी अपनी प्रस्तुतियां दीं। नीलम गोयल, दीदार सिंह, एचएस बेदी व अनिल मेहरा के साथ मिलकर जिन सदस्यों का गत माह में जन्मदिन था, वैवाहिक वर्षगांठ थी उन्हें उपहार देकर सम्मानित किया।इन सदस्यों ने भी एसोसिएशन का आभार व्यक्त करते हुए संस्था को समुचित आर्थिक सहयोग दिया।एसोसिएशन के एक सदस्य ने अपना नाम गुप्त रखने की प्रार्थना के साथ 5000/- का उल्लेखनीय सहयोग दिया। भोजन वितरण की व्यवस्था का आयोजन सीपी पुरी, डा. श्रीमती विजय सिंगला व देवेंद्र मोहन शर्मा ने किया।

TAGS: No tags found

Video Ad


Top