logo
Latest

राजस्व विभाग की कॉलोनी में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश


जिलाधिकारी ने रामलीला मैदान स्थित राजस्व कॉलोनी का किया निरीक्षण, मरम्मत एवं अनुरक्षण कार्यों का लिया जायजा

पौड़ी : जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने सोमवार को रामलीला मैदान स्थित राजस्व विभाग की कॉलोनी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कॉलोनी में कराए जा रहे लघु मरम्मत, रंगाई-पुताई एवं अनुरक्षण कार्यों का जायज़ा लेते हुए आवासीय व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जिन आवासों में मरम्मत कार्य कराया गया है, वहां विद्युत एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही आवासों एवं कॉलोनी परिसर में नियमित साफ-सफाई बनाए रखी जाए। उन्होंने आवागमन की सुविधा के लिए आवश्यक स्थानों पर रास्तों का निर्माण तथा जहां चारदीवारी की आवश्यकता है, वहां संबंधित कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कॉलोनी परिसर के आसपास कुछ स्थानों को पार्किंग के रूप में विकसित किए जाने की संभावना को देखते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को परीक्षण कर प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कॉलोनी में रह रहे लोगों से भी बातचीत कर उनकी आवासीय व्यवस्थाओं से संबंधित समस्याएं जानीं। उन्होंने कहा कि आवासीय सुविधा से जुड़ी किसी भी आवश्यकता अथवा समस्या को संबंधित अधिकारियों के संज्ञान में लाया जाए, ताकि उसका प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा सके।इस अवसर पर नाजर मनोज रावत, वैयक्तिक सहायक दीपक नेगी सहित अन्य उपस्थित रहे।

TAGS: No tags found

Video Ad


Top