logo
Latest

तीन दिवसीय योग विशेष सेमिनार, योग, ध्यान और अध्यात्म पर विशेषज्ञ करेंगे मंथन।


ऋषिकेश /उत्तराखंड लाइव हिमालयन योगपीठ की ओर से ऋषिकेश के समीप स्थित हिमालयन विलेज में योग, ध्यान और अध्यात्म पर विशेष सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार सेमिनार में योग की पारंपरिक शिक्षाओं के साथ आधुनिक वैज्ञानिक दृष्टिकोण, योग चिकित्सा, प्राकृतिक आहार और योग पर्यटन जैसे विषयों पर विशेषज्ञ चर्चा करेंगे।

25 से 28 अक्टूबर 2026 तक प्रस्तावित इस आयोजन का उद्देश्य हिमालयी परिवेश में योग एवं ध्यान की परंपरा को समझने के साथ ही वर्तमान जीवनशैली में इसकी उपयोगिता पर संवाद करना है।

सेमिनार के पहले दिन योग के पारंपरिक एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण पर चर्चा होगी। इसमें हिमालयी परंपरा में योग का महत्व, हठयोग एवं पातंजल योग सूत्र, योग का शरीर क्रिया विज्ञान, प्राणायाम, आसन तथा मानसिक शांति के लिए ध्यान की भूमिका जैसे विषय शामिल हैं।

दूसरे दिन योग चिकित्सा, आहार एवं जीवनशैली पर सत्र होंगे। इनमें डायबिटीज, हाइपरटेंशन और डिप्रेशन जैसी जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं में योग की भूमिका, हिमालयी जड़ी-बूटियां एवं सात्विक आहार, प्राणायाम एवं नाड़ी शोधन तथा योग शिक्षकों के प्रशिक्षण और गुणवत्ता मानकों पर चर्चा प्रस्तावित है।

तीसरे दिन योग के वैश्विक प्रसार और भविष्य की रणनीति पर मंथन किया जाएगा। इसमें हिमालयी क्षेत्रों में ईको एवं योग टूरिज्म, कार्यस्थल पर तनाव प्रबंधन के लिए वेलनेस एवं कॉर्पोरेट योग, विशेषज्ञों के साथ प्रश्नोत्तरी तथा आगामी योजनाओं को लेकर चर्चा होगी।

आयोजकों के मुताबिक कार्यक्रम में विशेषज्ञ योग गुरुओं के सत्रों के साथ हिमालयी वातावरण में साधना, ध्यान और प्राणायाम का अवसर भी उपलब्ध कराया जाएगा। आयोजन के लिए सीमित स्थान उपलब्ध होने की जानकारी दी गई है।

संपर्क: 6398043377
ईमेल: himaliyan698@gmail.com

TAGS: No tags found

Video Ad


Top