logo
Latest

बैक्सिल गढ़वाल विश्वविद्यालय कुसरैला में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस।


कुसरैला। बैक्सिल गढ़वाल विश्वविद्यालय कुसरैला में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति प्रो. पी.एस. राणा ने ध्वजारोहण कर किया।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए प्रो. पी.एस. राणा ने स्वतंत्रता संग्राम के सभी सेनानियों और अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि देश को गुलामी से आजादी दिलाने में शहीदों का त्याग और बलिदान अविस्मरणीय है। उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हमें इस अवसर पर संकल्प लेना चाहिए कि हर कार्य को कर्तव्य, ईमानदारी और निष्ठा के साथ करेंगे। यही अमर शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत विश्वविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया।

कार्यक्रम के समन्वयक आशीष लखेड़ा ने कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने के साथ ही संचालन किया और उपस्थित सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में अंतर सिंह नेगी, संतोष, बलबीर सिंह, उमा देवी और कुसुम देवी सहित विश्वविद्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे।

वहीं विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. अनिल सिंह, चेयरपर्सन डॉ. आशा सिंह एवं डॉ. विभांशु विक्रम सिंह ने सभी स्टाफ सदस्यों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

TAGS: No tags found

Video Ad


Top