logo
Latest

मेरी प्रतिबद्धता ही मेरी पहचान हैः भूपेन्द्र शर्मा


भूपेन्द्र शर्मा बने तीसरी बार भाजपा उत्तराखंड प्रकोष्ठ के संयोजक

शर्मा को बधाई देने वालों का लगा है तांता

चंडीगढ़ : ( कुलदीप धस्माना) ।  भारतीय जनता पार्टी, चंडीगढ़ ने सामाजिक कार्यों से ओत प्रोत भूपेन्द्र शर्मा को भाजपा, चंडीगढ़ के उत्तराखंड प्रकोष्ठ का तीसरी बार संयोजक घोषित किया है। यह कार्यभार भूपेन्द्र शर्मा को उनकी समाज के प्रति समर्पण, निष्ठा व मिलनसार व्यक्तित्व को देखते हुए भाजपा, चंडीगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष जतिन्दर पाल मल्होत्रा ने सौंपा है, जिसके लिए भूपेन्द्र शर्मा ने उनका आभार व्यक्त किया है। भूपेन्द्र शर्मा के भाजपा, चंडीगढ़ के उत्तराखंड प्रकोष्ठ का तीसरी बार संयोजक बनने पर उनके समर्थकों ने उन्हें फूलों के गुलदस्ते भेंट किए और उन्हें बधाई दी।

कार्यों में समर्पण, निष्ठा व मिलनसार व्यक्तित्व के धनी भूपेन्द्र शर्मा कभी भी अपनी दी गई वचनबद्धता से पीछे नहीं हटें हैं। उन्होंने हर परिस्थितियों को सुधारने का हर संभव प्रयास किया है। अपनी सामाजिक व धार्मिक प्रवृत्ति का निर्वाह करते हुए उन्हें शहर की जानी मानी धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं ने कई मर्तबा उच्च मंचों पर सम्मानित भी किया है। भूपेंद्र शर्मा विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं में प्रतिष्ठित व उच्च पदों पर विराजमान हैं।

भारतीय जनता पार्टी, चंडीगढ़ ने भूपिंदर शर्मा की इसी गरिमा का देखतेे हुए उन्हें भाजपा, चंडीगढ़ के उत्तराखंड प्रकोष्ठ का संयोजक बनाया, वे अभी भी प्रकोष्ठ के 6 जिलों में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। इतना ही नही, भाजपा द्वारा शहर व देश के विकास कार्यों से प्रेरित होकर उन्होंने समय समय पर भाजपा के उच्च स्तर की बैठकों में हिस्सा लेकर कई मुद्दों पर बात कर समाधान निकाला है। उन्होंने मंडलों में पूरे जिले में कार्य दल की स्थापना की जो भाजपा संगठन को मजबूत करने के समय काम नही कर रहे थे। भाजपा द्वारा उनके इस समर्पण को देखते हुए उन्हें नगर निगम के पार्षद चुनाव में उम्मीदवार के रूप में भी उतारा था।

इस मौके पर भूपेन्द्र शर्मा ने कहा कि हाईकमान द्वारा दिए गये कार्यभार को वह पूर्ण निष्ठा के साथ निभाते हुए खरे उतरेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी प्रतिबद्धता ही उनकी पहचान हैं। आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रचार के लिए वे मेहनत करने में किसी भी प्रकार की ढील नहीं बरतेंगे।

TAGS: No tags found

Video Ad

Ads


Top