logo
Latest

शिक्षकों के सम्मान में सजा मंच, 300 से अधिक गुरुजनों का हुआ अभिनंदन।


मुनिकीरेती-ढालवाला, 5 सितंबर | उत्तराखंड लाइव। शिक्षक दिवस के अवसर पर मुनिकीरेती-ढालवाला क्षेत्र में शिक्षकों के सम्मान में भव्य समारोह आयोजित किया गया। देहरादून रोड स्थित वेडिंग प्वाइंट में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के 300 से अधिक शिक्षक-शिक्षिकाओं को पुष्पमाला, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का भाव देखने को मिला।

कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ समाजसेवी हिमांशु बिजल्वाण, नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला की अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण, राजकीय पेंशनर्स संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विरेंद्र सिंह कृषाली, पेंशनर्स संगठन मुनिकीरेती के अध्यक्ष शूरवीर सिंह चौहान तथा राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित गुरु प्रसाद बिजल्वाण ने पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।

समारोह को संबोधित करते हुए हिमांशु बिजल्वाण ने कहा कि शिक्षक देश के भविष्य को दिशा देने का कार्य करते हैं। शिक्षक विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान देने के साथ ही अनुशासन, मेहनत, जिम्मेदारी और संस्कारों का पाठ पढ़ाते हैं। उन्होंने कहा कि समाज और राष्ट्र के निर्माण में शिक्षकों का योगदान सदैव महत्वपूर्ण रहेगा।

राजकीय पेंशनर्स संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विरेंद्र सिंह कृषाली ने कहा कि शिक्षक दिवस शिक्षकों के योगदान, मार्गदर्शन और समर्पण के प्रति आभार व्यक्त करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का सम्मान समाज में सकारात्मक संदेश देता है और आने वाली पीढ़ी को शिक्षा के महत्व का एहसास कराता है।

300 से अधिक शिक्षकों का हुआ सम्मान

कार्यक्रम में मुनिकीरेती-ढालवाला क्षेत्र के 300 से अधिक शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वाले शिक्षकों ने आयोजन के प्रति आभार व्यक्त किया। कई शिक्षकों ने अपने अनुभव भी साझा किए और शिक्षा के क्षेत्र में अपने लंबे सफर की यादें मंच से साझा कीं।

इस अवसर पर राजकीय पेंशनर्स संगठन के प्रदेश सचिव चंद्रप्रकाश सहित प्रेमचंद, दिनेश व्यास, विनोद बिजल्वाण, रमेश पैन्यूली, जबर सिंह पंवार, भगवती उनियाल, हृदयराम सेमवाल, मुरलीधर ग्वाड़ी, पीएल भट्ट, राजेंद्र प्रसाद नौटियाल, विरेंद्र सिंह असवाल, दिवाकर प्रसाद पांडे, प्रेमबहादुर थापा, सुरतानंद पैन्यूली, धन सिंह रांगड़, उत्तम सिंह असवाल, जनार्दन प्रसाद सेमवाल, सुरेंद्र सिंह भंडारी, भगवती प्रसाद रतूड़ी, मनीष डिमरी, राम सिंह सजवाण, कैलाश चंद्र पैन्यूली, सत्येंद्र सिंह रावत, भोला सिंह बिष्ट, खुशहाल सिंह राणा, एसएस रतूड़ी, महेश प्रसाद व्यास, कुशला प्रसाद भट्ट, अनूप कुमार जोशी, पदम सिंह बिष्ट, शंकर दत्त पैन्यूली, विजयपाल सिंह रांगड़, भगवान सिंह रांगड़, सुनील दत्त थपलियाल, वास्वानंद परिंदियाल, नरेंद्र गुंसाई, पुष्कर सिंह असवाल, जितेंद्र भारती, शांति प्रसाद मैठाणी, गोरा सिंह पोखरियाल, शूरवीर सिंह असवाल, पूर्णानंद बहुगुणा, दिगंबर प्रसाद, विशालमणि पैन्यूली, गोपाल दत्त खंडूड़ी, अंबिका प्रसाद पैन्यूली, मोतीलाल भट्ट, रमेश चंद्र बहुगुणा, सुशीला बडथ्वाल, दिनेश प्रसाद उनियाल, देवेंद्र दत्त जोशी, धर्मपाल सिंह चौहान, राममोहन नौटियाल, जयपाल सिंह नेगी, मोहन रणाकोटी, जगदंबा, अनंत राम रतूड़ी, अशोक क्रेजी, आरती पाल, निशा फर्सवाण, शर्मिला सुंदरियाल, अरविंद सिंह तोमर, सचेंद्र सिंह चौहान, कीर्ति सिंह नेगी, रामस्वरूप नौटियाल, रजनी भारद्वाज, विजयलक्ष्मी असवाल, मीना बिष्ट, मेघा उनियाल, उमा ड्यूडी, सरोजबाला सेमवाल, सुशीला बड़थ्वाल, प्रतिभा भंडारी, प्रेमा रतूड़ी, यशोदा बड़ोला, निर्मला त्रिपाठी, पीडी सेमल्टी, प्रेम सिंह बगियाल, हुकम दत्त बिजल्वाण, गणेश चंद्र डबराल, सुधा द्विवेदी, बीनू माजी, विनोद द्विवेदी, हर्षलाल असवाल, आकृति गुनसोला, संध्या, श्रुति, रंजना उनियाल, कामन बंसल, रीना डोभाल, कनक नौटियाल, प्रिया डिमरी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

TAGS: No tags found

Video Ad


Top