logo
Latest

राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने चंडीगढ़ में कोकून हॉस्पिटल का शुभारंभ किया


चंडीगढ़: पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने शनिवार को चंडीगढ़ में आरजे कॉर्प हेल्थकेयर के कोकून हॉस्पिटल का शुभारंभ किया। हॉस्पिटल महिलाओं, गर्भवती माताओं, नवजात शिशुओं और बच्चों के लिए विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। यहां अत्याधुनिक मेडिकल टेक्नोलॉजी, अनुभवी विशेषज्ञ डॉक्टरों और पर्सनलाइज्ड केयर के साथ प्रेग्नेंसी से लेकर डिलीवरी, नवजात शिशु की देखभाल और बच्चों के उपचार तक सभी आवश्यक सेवाएं एक स्थान पर उपलब्ध होंगी।
आरजे कॉर्प हेल्थकेयर के फाउंडर एवं चेयरमैन रवि कांत जयपुरिया ने कहा, “हमारा मानना है कि हर मां और हर बच्चे को सुरक्षित, भरोसेमंद और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिलनी चाहिए। इसी सोच के साथ कोकून हॉस्पिटल की शुरुआत की गई थी और इसी उद्देश्य के साथ हम देशभर में मदर एंड चाइल्ड केयर का एक सशक्त इकोसिस्टम विकसित करना चाहते हैं। चंडीगढ़ के बाद जल्द ही लखनऊ और गुवाहाटी में भी नए कोकून हॉस्पिटल शुरू किए जाएंगे।”


कोकून हॉस्पिटल्स की वाइस चेयरपर्सन देवयानी जयपुरिया ने कहा, “एक बच्चे का जन्म हर परिवार के जीवन का सबसे अनमोल और यादगार पल होता है। हमारा उद्देश्य केवल बेहतरीन इलाज उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि हर परिवार के साथ विश्वास का रिश्ता बनाना भी है। कोकून हॉस्पिटल में परिवारों को प्रेगनेंसी प्लानिंग, गर्भावस्था, सुरक्षित डिलीवरी और पैरंटहुड के महत्वपूर्ण समय में विशेषज्ञों का मार्गदर्शन और बेहतर देखभाल मिलेगी।”
उन्होंने बताया कि परिवारों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए हॉस्पिटल में ऑब्स्टेट्रिक्स, गायनेकोलॉजी, फर्टिलिटी, फीटल मेडिसिन, एनआईसीयू (NICU), पीडियाट्रिक्स और महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ी सभी प्रमुख सुपर स्पेशलिटी सेवाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
आरजे कॉर्प हेल्थकेयर के ग्रुप सीईओ डॉ. आलोक खुल्लर ने कहा, “भारत में मदर एंड चाइल्ड हेल्थ केयर की जरूरतें तेजी से बदल रही हैं। अब परिवार ऐसे हॉस्पिटल चाहते हैं, जहां आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के साथ गर्भावस्था से लेकर प्रसव और नवजात शिशु की देखभाल तक हर समय में विशेषज्ञों का सहयोग और भरोसेमंद सेवाएं मिलें। कोकून हॉस्पिटल इसी सोच और जरूरत को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है।”

TAGS: No tags found

Video Ad


Top