logo
Latest

सीएससीए ने ईस्टर्न चैप्टर के सहयोग से वृक्षारोपण अभियान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया


चण्डीगढ़ : चण्डीगढ़ सीनियर सिटीजन्स एसोसिएशन (सीएससीए) के ईस्टर्न चैप्टर की मासिक बैठक एवं मिलन समारोह कम्युनिटी सेंटर, सेक्टर-27, चंडीगढ़ में आयोजित किया गया। बैठक की शुरुआत संरक्षक शाम लाल सिंगला के स्वागत संबोधन के साथ हुई।
सीएससीए ने ईस्टर्न चैप्टर के सहयोग से वृक्षारोपण अभियान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। स्वास्थ्य जांच शिविर में मैक्स अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने वरिष्ठ नागरिकों की स्वास्थ्य जांच की।


इस अवसर पर सीएससीए की उपाध्यक्ष श्रीमती लवलीन कौर सहित एसोसिएशन की गवर्निंग बॉडी के सदस्य एवं बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान सदस्यों ने तंबोला खेल का आनंद लिया तथा गायन और नृत्य में भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। सितंबर माह में जन्मदिन मनाने वाले सदस्यों का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया।कार्यक्रम में चाय, नाश्ता एवं स्वादिष्ट दोपहर का भोजन भी परोसा गया, जिसकी सभी सदस्यों ने सराहना की। अंत में चैप्टर प्रमुख सुभाष पालटा ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।

TAGS: No tags found

Video Ad


Top