logo
Latest

यात्रा कार्यालय में वंदेमातरम के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस।


ऋषिकेश गढ़वाल मंडल विकास निगम के यात्रा कार्यालय में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर तिरंगे का ध्वजारोहण कर देश की आन, बान और शान को नमन किया गया। कार्यक्रम के दौरान वंदेमातरम के जयघोष से पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया।

यात्रा कार्यालय के सहायक प्रधान प्रबंधक दीपक रावत ने ध्वजारोहण कर देश की समृद्धि, खुशहाली, सुरक्षा और समुचित विकास के लिए प्रत्येक नागरिक की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हमारे सपने जितने बड़े और चुनौतीपूर्ण होंगे, हमारी संकल्प शक्ति और सोच भी उतनी ही मजबूत होगी। निगम की उन्नति के लिए टीम भावना के साथ कार्य करना जरूरी है। युवा शक्ति के प्रयास देश और प्रदेश को स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में नए अवसर प्रदान कर रहे हैं।

इस अवसर पर वरिष्ठ प्रबंधक भारत भूषण कुकरेती, वरिष्ठ प्रबंधक रमेश बिष्ट, क्षेत्रीय प्रबंधक वीरेंद्र गुंसाई, लेखाकार मनमोहन चौधरी, पूर्व लेखाकार राजेंद्र पयाल, पी.एस. रमोला, बृजेश पाठक सहित अनेक निगम कर्मियों ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर बलिदानियों को शत-शत नमन करते हुए उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम में वंदेमातरम और देशभक्ति के नारे लगाए गए।

कार्यक्रम में स्वागत पटल प्रभारी सुरेश पंवार, सहायक प्रबंधक अरविंद उनियाल, अनूप बिष्ट, नवनीत सिंह बिष्ट, परिवहन प्रबंधक इंद्र मोहन नेगी, लेखाकार संदीप मेवाड़, कोषागार प्रभारी नरेंद्र नौटियाल, प्रचार-प्रसार से विमला तोपवाल, अधिष्ठान अनुभाग के अंकित केष्टवाल, आशुतोष रावत, ओ.एस. महादेव उनियाल, भूपेंद्र बिष्ट सहित पर्यटन परिषद एवं विभिन्न अनुभागों के कर्मचारियों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम का संचालन निगम संघ के महासचिव बृजमोहन जुयाल ने किया। उन्होंने बताया कि निगम के दो महत्वपूर्ण सदस्य सहायक प्रधान प्रबंधक दीपक रावत और वरिष्ठ प्रबंधक, वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी एवं कलमकार भारत भूषण कुकरेती 31 अगस्त को निगम सेवा से सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। इस अवसर पर दोनों को सफल निगम सेवा के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई।

TAGS: No tags found

Video Ad


Top