logo
Latest

307 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, मुख्यमंत्री बोले- यह सेवा का संकल्प


उत्तराखण्ड लाइव | देहरादून।

मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इनमें 243 चिकित्सा अधिकारी, 42 फार्मासिस्ट तथा उद्यान विभाग के अंतर्गत 22 प्रयोगशाला सहायक एवं मशरूम पर्यवेक्षक शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह नियुक्ति पत्र केवल रोजगार का दस्तावेज नहीं, बल्कि प्रदेश की सवा करोड़ जनता की सेवा का संकल्प पत्र है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड जैसे भौगोलिक दृष्टि से चुनौतीपूर्ण राज्य में स्वास्थ्य कर्मियों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है, विशेषकर दूरस्थ और पर्वतीय क्षेत्रों में।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 62 लाख से अधिक आयुष्मान कार्ड वितरित किए जा चुके हैं तथा लगभग 12 लाख मरीजों का 2200 करोड़ रुपये से अधिक का कैशलेस उपचार किया गया है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में पांच मेडिकल कॉलेज संचालित हैं, जबकि दो निर्माणाधीन हैं। इसके साथ ही नौ नर्सिंग कॉलेज और तीन नर्सिंग स्कूल संचालित किए जा रहे हैं। देहरादून, हल्द्वानी और श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में सुपर स्पेशियलिटी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है तथा हल्द्वानी में आधुनिक कैंसर संस्थान का निर्माण कार्य प्रगति पर है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि एवं उद्यानिकी के क्षेत्र में भी राज्य सरकार नवाचार को बढ़ावा दे रही है। कीवी, ड्रैगन फ्रूट, हाई डेंसिटी एप्पल, मशरूम उत्पादन और मधुमक्खी पालन जैसी उच्च मूल्य फसलों को प्रोत्साहित कर किसानों की आय बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में भर्ती प्रक्रियाएं पूरी पारदर्शिता के साथ संचालित की जा रही हैं और राज्य में लागू सख्त नकल विरोधी कानून का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। पिछले साढ़े चार वर्षों में 32 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गई हैं।

कृषि एवं उद्यान मंत्री Ganesh Joshi ने कहा कि राज्य में मशरूम उत्पादन की अपार संभावनाएं हैं और यह किसानों की आय बढ़ाने का बड़ा माध्यम बन सकता है। वहीं स्वास्थ्य मंत्री Subodh Uniyal ने कहा कि नए चिकित्सकों और फार्मासिस्ट की नियुक्ति से प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं और मजबूत होंगी।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री Khajan Das, विधायक Umesh Sharma Kau, विधायक Savita Kapoor, मेयर सौरभ थपलियाल, सचिव सचिन कुर्वे, डॉ. एस.एन. पाण्डेय सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

TAGS: No tags found

Video Ad


Top