logo
Latest

ओ३म् और महर्षि दयानंद के जयकारों से गूंजा आकाश


केंद्रीय आर्य सभा द्वारा महर्षि दयानंद के 200 वें जन्मोत्सव को समर्पित भव्य शोभा यात्रा का आयोजन
चण्डीगढ़ :  केंद्रीय आर्य सभा के तत्वावधान में महर्षि दयानंद सरस्वती जी के 200 वें जन्मोत्सव का आयोजन सेक्टर 7 स्थित आर्य समाज में बड़े धूमधाम से किया गया। इस भव्य शोभायात्रा का आयोजन वैदिक यज्ञ से हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ आर्य प्रादेशिक प्रतिनिधि उपसभा के प्रधान एचआर गंधार,  स्वामी सम्पूर्णानन्द , रविंद्र तलवाड़ और आरसी जीवन ने गुब्बारे उड़ाकर रवाना की।
 यह शोभा यात्रा आर्य समाज सेक्टर 7 से आरंभ हुई। इसमें चण्डीगढ़, पंचकूला, मोहाली, रोपड़ डेराबस्सी, और सूरजपुर के डीएवी एवं आर्य शिक्षण संस्थाओं ने बढ़ चढक़र भाग लिया। शोभायात्रा के दौरान  सभी आर्य शिक्षण संस्थाओं व आर्य समाजों ने बड़ी मनमोहक झांकिया प्रस्तुत कीं। इसमें वैदिक धर्म के प्रति आस्था को विशेष रूप से दर्शाया गया। महर्षि दयानंद, वेद, यज्ञ, देशभक्ति, गुरुकुल शिक्षा प्रणाली, आर्य परंपरा और स्वच्छ पर्यावरण पर विशेष रूप से झांकियों को केंद्रित किया गया था। इस शोभायात्रा में सबसे आगे घोड़ों पर सवार युवतियां हाथों में झंडिया लिए जय उद्घोष करती हुईं आगे बढ़ रही थीं। शोभा यात्रा सेक्टर 7, 8,18 तथा 19 की मार्किट  से होती हुई आर्य समाज सेक्टर 19 में संपन्न हुई। सेक्टर 8 और 18 में जलपान की व्यवस्था भी की गई थी।  इस यात्रा में काफी संख्या में वैदिक साहित्य भी वितरित किया गया। कार्यक्रम के समापन से पूर्व केंद्रीय आर्य सभा के प्रधान रविंद्र तलवाड़ ने उपस्थित गणमान्य लोगों का धन्यवाद किया। इस मौके पर आचार्य डॉ.  सुश्रुत सामश्रमी, पंडित नरेश आर्य,  प्रकाशचंद्र शर्मा, डॉ. विनोद कुमार, विशाल खंडूजा, डॉ अजय गुप्ता, योगराज चौधरी,  कृष्ण आर्य,  कर्नल धर्मवीर,  पवन कुमार पाल, मधु बहल, सुमेधा महाजन, ज्योतिका, जसकिरण, रोजी शर्मा आदि भी उपस्थित थे। यात्रा की समाप्ति पर ऋषि लंगर भी वितरित किया गया।
TAGS: No tags found

Video Ad

Ads


Top