logo
Latest

समरस समाज के लिए मुख्यमंत्री धामी का बड़ा संदेश


संत रविदास की 650वीं जयंती पर आयोजित हुई प्रदेश कार्यशाला
सामाजिक समरसता पर मुख्यमंत्री धामी का जोर

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में आयोजित संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित समरसता संकल्प अभियान की प्रदेश कार्यशाला में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने संत रविदास को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके विचारों को आज भी समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।मुख्यमंत्री ने कहा कि संत रविदास ने समानता, मानवता, सामाजिक न्याय और भाईचारे का संदेश दिया। उन्होंने समाज से ऊंच-नीच, छुआछूत और भेदभाव जैसी कुरीतियों को समाप्त करने का आह्वान किया था।

मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से संत रविदास के विचारों को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अंत्योदय और “सबका साथ, सबका विकास” की भावना के साथ देश आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार भी अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने सामाजिक सद्भाव, समानता और राष्ट्र प्रथम की भावना को मजबूत करने का भी आह्वान किया। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ता एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

TAGS: No tags found

Video Ad


Top