logo
Latest

कांवड़ यात्रा में विश्व मानव रूहानी केंद्र ने चण्डीगढ़ समेत  9 राज्यों में 61 मुफ्त सेवा शिविर लगाए


चण्डीगढ़ : विश्व मानव रूहानी केंद्र (वीएमआरके) इस वर्ष भी कांवड़ यात्रा-2025 के दौरान अपने सेवा संकल्प को निभाते हुए देशभर के 9 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कुल 61 सेवा शिविर संचालित कर रहा है। ये सेवा शिविर 11 जुलाई से शुरू हुए जो 11 अगस्त तक लगाए गए हैं, जिनमें लाखों कांवड़ियों को मुफ्त सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं। इन सुविधाओं में चिकित्सा सेवा, भोजन, जलपान, विश्राम क्षेत्र, शौचालय, मोबाइल चार्जिंग और कांवड़ रखने की सुविधाएं निःशुल्क प्रदान की जा रही हैं। हर शिविर में अनुभवी डॉक्टरों और सेवकों की टीम तैनात है, जिन्होंने अब तक हजारों यात्रियों को राहत दी है।

वीएमआरके के स्थानीय प्रभारी मनमोहन सिंह ने बताया कि इन शिविरों में चंडीगढ़ में 1, पंजाब में 9, हरियाणा में 19, हिमाचल प्रदेश में 10, उत्तर प्रदेश में 15, बिहार में 1, दिल्ली में 3, मध्य प्रदेश में 2 व राजस्थान में 1 शिविर स्थापित किए गए हैं।
सभी शिविर शांत एवं सुरक्षित वातावरण में संचालित हो रहे हैं, जिनमें सीसीटीवी निगरानी, अग्निशमन यंत्र जैसी व्यवस्थाएँ भी सुनिश्चित की गई हैं।

उल्लेखनीय है कि विश्व मानव रूहानी केंद्र, एक पंजीकृत आध्यात्मिक-सेवा संस्था, 2005 से मानव सेवा के क्षेत्र में सक्रिय है, जिसकी देशभर में लगभग 260 शाखाएं हैं। वीएमआरके का योगदान केवल कांवड़ यात्रा तक सीमित नहीं है, बल्कि संस्था श्री अमरनाथ यात्रा, श्रीखंड महादेव यात्रा और किनार कैलाश जैसे दुर्गम धार्मिक स्थलों पर भी मेडिकल व एम्बुलेंस सेवाओं द्वारा अपनी सेवा दे रही है |
वीएमआरके के कार्यकारणी सदस्य मनमोहन सिंह जी ने बताया के VMRK के प्रेरणास्त्रोत संत बलजीत सिंह जी का जन्म पंजाब के नंगल नगर में हुआ, आपके पिता जी आजाद हिंद फौज़ में रहे स्वतंत्रता सेनानी थे |साधारण पृष्ठभूमि से आने के बावजूद, आपने मेर्चेंट नेवी में वरिष्ठ इंजीनियर पद प्राप्त किया। लेकिन जब जीवन समृद्धि और वैभव से भर गया, उसी क्षण आत्मिक जागरण की पुकार पर आपने सब कुछ त्याग दिया — पद, पैसा, प्रतिष्ठा — और सनातन धर्म, शिव-शक्ति की आराधना, ध्यान, सेवा और मानव कल्याण के पथ पर चल पड़े। अब वे विश्व मानव रूहानी केंद्र के आध्यात्मिक प्रमुख के रूप में अपना सम्पूर्ण जीवन प्रेम, सेवा और आत्मिक उत्थान को समर्पित कर चुके हैं।

TAGS: No tags found

Video Ad


Top