logo
Latest

नारद जयंती पर ऋषिकेश में पत्रकारों का सम्मान


उत्तराखण्ड लाइव | ऋषिकेश।
महर्षि नारद जयंती के अवसर पर पुष्पा बडेरा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, ढालवाला में बुधवार को ऋषिकेश नगर के पत्रकारों को अंगवस्त्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में गरिमामय माहौल रहा और पत्रकारिता जगत से जुड़े लोगों की उपस्थिति में संवाद और विचार साझा किए गए।


कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय बडोनी, प्रबंधक हर्षमणि व्यास, प्रबंध समिति अध्यक्ष चंद्रवीर पोखरियाल, ऋषिकेश प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक सेमवाल, उपाध्यक्ष मनीष अग्रवाल, महामंत्री विनय पांडे और कोषाध्यक्ष अमित कंडियाल सहित अन्य पत्रकारों ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ किया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य विजय बडोनी ने कहा कि महर्षि नारद मुनि को सृष्टि का प्रथम पत्रकार माना जाता है और लोकतंत्र में पत्रकारिता चौथे स्तंभ के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि समाज को सूचित, जागरूक और सशक्त बनाना ही पत्रकारिता का मूल उद्देश्य है।
प्रबंधक हर्षमणि व्यास ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकारिता का दायित्व समाज को सटीक, विश्वसनीय और संतुलित जानकारी उपलब्ध कराना है, जिससे नागरिक अपने जीवन और लोकतंत्र से जुड़े निर्णय सही ढंग से ले सकें।
प्रबंध समिति अध्यक्ष चंद्रवीर पोखरियाल ने कहा कि पत्रकारिता का उद्देश्य नागरिकों को जागरूक करना, उन्हें आवश्यक जानकारी प्रदान करना और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से लोकतंत्र को मजबूत करना है।


समारोह में ऋषिकेश प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक सेमवाल, उपाध्यक्ष मनीष अग्रवाल, महामंत्री विनय पांडे, कोषाध्यक्ष अमित कंडियाल, राव राशीद (शाह टाइम्स), आशीष लखेड़ा (उत्तराखंड लाइव न्यूज़), सागर रस्तोगी (इंडिया न्यूज़), अरविंद सिंह (टीएनपी समाचार) और यश ग्रोवर (पीटीआई न्यूज़ एजेंसी) सहित अन्य पत्रकारों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक वीरेंद्र किशोर गौड़, दिनेश चंद्र सकलानी, नवनीश शर्मा, प्रभाकर भट्ट, आशीष चौहान, दिवि शंकर नैथानी, जयेंद्र प्रसाद चमोली, नरेश सिंह पुंडीर, विपिन डोभाल, कीर्ति दत्त नौटियाल, विवेक डोभाल, विनोद कढैत, ममता काला, कुलदीप सजवान, रमेश गुनसोला और ममता देवी सहित अन्य उपस्थित रहे।

TAGS: No tags found

Video Ad


Top