logo
Latest

पंजाब में पोपीज़ बेबी केयर का एक्सक्लूसिव स्टोर, जीरकपुर में हुआ शुभारंभ


112वें ग्लोबल स्टोर से उत्तर भारत में पोपीज़ की मौजूदगी हुई मज़बूत; पूरे इलाके में और आउटलेट खोलने की योजना है

चंडीगढ़ : देश के विश्वसनीय बेबी केयर ब्रांड पोपीज़ बेबी केयर ने पंजाब में अपने पहले एक्सक्लूसिव स्टोर की शुरुआत जीरकपुर में की है। इसके साथ ही उत्तर भारत में कंपनी के विस्तार को नई गति मिली है। यह पोपीज़ का वैश्विक स्तर पर 112वां स्टोर है, जबकि पिछले महीने चंडीगढ़ में स्टोर शुरू होने के बाद यह क्षेत्र में कंपनी का दूसरा बड़ा कदम है।एनएच-22, अंबाला-चंडीगढ़ एक्सप्रेसवे स्थित पूजा प्लाजियो में खुले नए स्टोर का उद्घाटन ट्रिनेत्रा इंटरनेशनल के श्री भुवनेश हरिताश ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्राहक, गणमान्य व्यक्ति और कंपनी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।नए स्टोर में नवजात शिशुओं से लेकर चार वर्ष तक के बच्चों के लिए प्रीमियम परिधान, न्यूबॉर्न किट, डायपर, वाइप्स, फीडिंग एक्सेसरीज़, बाथ एवं स्किन केयर उत्पाद, ऑर्गेनिक बेबी केयर रेंज तथा पर्यावरण अनुकूल बांस से बने परिधानों सहित बेबी केयर उत्पादों की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध है।

पोपीज़ बेबी केयर के संस्थापक एवं सीएमडी शाजू थॉमस ने कहा कि पंजाब कंपनी की उत्तर भारत विस्तार योजना का अहम हिस्सा है। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में मिले उत्साहजनक प्रतिसाद के बाद जीरकपुर में स्टोर खोलने का निर्णय लिया गया। यह शहर पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश को जोड़ने वाला प्रमुख केंद्र है, जिससे अधिक से अधिक परिवारों तक गुणवत्तापूर्ण और सुरक्षित बेबी केयर उत्पाद पहुंचाए जा सकेंगे।

वर्ष 2003 में स्थापित पोपीज़ के उत्पाद उपभोक्ताओं तक पहुंचने से पहले 28 गुणवत्ता परीक्षणों से गुजरते हैं। कंपनी ने अपनी विस्तार योजना के तहत जल्द ही करनाल और यमुनानगर में भी नए स्टोर खोलने की घोषणा की है।

TAGS: No tags found

Video Ad


Top