logo
Latest

दूरस्थ जखोली हेल्थ कैंप में 328 ने उठाया लाभ


सेवा सुशासन एवं समर्पण अभियान के तहत हो रहा विशेषज्ञ चिकित्सा शिविरों का आयोजन

रुद्रप्रयाग : सेवा, सुशासन एवं समर्पण अभियान के तहत जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के निर्देशन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद जखोली में आयोजित तीन दिवसीय विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर में 328 लोगों की जांच कर दवा वितरित की गई।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. सीमा टेकचंदानी ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जखोली में आयोजित विशेषज्ञ हेल्थ कैंप में 328 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई, जिसमें से 40 हाइपरटेंशन व 44 मधुमेह से ग्रसित मिले, जिन्हें स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का परामर्श देने के साथ-साथ व दवा वितरित की गई। इसके अलावा 20 की कैंसर स्क्रीनिंग, 42 लोगों की टीबी स्क्रीनिंग, 34 गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच व 250 लोगों की माहवारी स्वच्छता, पोषण व स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न मामलों में काउंसलिंग की गई। की गई। 64 लोगों के एक्सरे तथा 211 की विभिन्न जांचें की गई। इसके अतिरिक्त 13 ग्रामीणों की आभा आईडी व 07 ग्रामीणों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। इस मौके पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डाॅ. खुशपाल, डाॅ. किरण रावत, डाॅ. अभिजीत, फार्मेसी अधिकारी शशि भूषण गौड़, दृष्टिमितिज्ञ राजेश पुरोहित, डीईओ हेमंत नौटियाल, बीएलए सुधीर शुक्ला, एक्सरे टैक्नीशियन नितिन राणा, लैब टैक्नीशियन अनूप रावत, डेंटर हाइजीनिस्ट शैलेंद्र बर्त्वाल आदि मौजूद रहे।

TAGS: No tags found

Video Ad


Top