logo
Latest

आईटीआई चंडीगढ़ की जर्जर इमारत का चीफ इंजीनियर ने किया निरीक्षण, पूर्व मेयर हरप्रीत कौर बबला ने उठाई सुरक्षा की मांग


चण्डीगढ़ : प्रशासन द्वारा सेक्टर 28 स्थित आईटीआई, चंडीगढ़ की बदहाल इमारत का संज्ञान लेते हुए चीफ इंजीनियर सी.बी. ओझा ने प्रशासनिक टीम के साथ संस्थान का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया।पूर्व मेयर एवं वार्ड पार्षद श्रीमती हरप्रीत कौर बबला ने कहा कि टपकती छतों और जर्जर हालत के बावजूद फिजूलखर्ची के बजाय प्रशासन को प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत कार्य  कराने चाहिए।
पूर्व मेयर हरप्रीत कौर बबला और चंडीगढ़ियन ग्रुप के सदस्यों राज चड्ढा और राहुल महाजन के साथ राज्यपाल से की गई शिकायत के बाद यह प्रशासनिक निरीक्षण किया गया।


हरप्रीत कौर बबला ने स्पष्ट किया कि शैक्षणिक संस्थान किसी भी धर्म स्थल से ऊपर हैं और भविष्य संवार रहे बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने आईटीआई इमारत की तुरंत मरम्मत और रखरखाव कार्य शुरू करने का भरोसा दिया है।

TAGS: No tags found

Video Ad


Top