logo
Latest

केदार बद्री ब्राह्मण सभा ने किया ‘नव-गढ़सुधा’ पत्रिका के द्वितीय अंक का विमोचन


गढ़वाल भवन चंडीगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखण्ड समाज से जुड़ी विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी रहे मौजूद

चंडीगढ़। केदार बद्री ब्राह्मण सभा रजि. चंडीगढ़ द्वारा ‘नव-गढ़सुधा’ पत्रिका के द्वितीय अंक का विमोचन गढ़वाल भवन चंडीगढ़ में किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखण्ड समाज से जुड़े विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. जगदीश सेमवाल एवं डॉ. विष्णु दत्त पांडे रहे। कार्यक्रम की शुरुआत श्लोकोच्चारण के साथ की गई। इसके बाद सभा के महासचिव संजीव बेंजवाल ने सभा की रूपरेखा प्रस्तुत की।

सभा के प्रबंधक संपादक राकेश बेंजवाल, संपादिका पूनम सेमवाल तथा वरिष्ठ सदस्यों दिनेश सेमवाल और नरदेव मेठानी ने कार्यक्रम को संबोधित किया।कार्यक्रम में गढ़वाल सभा चंडीगढ़ के प्रधान शंकर सिंह पंवार, रुद्रप्रयाग जन कल्याण मंच चंडीगढ़ के अध्यक्ष सुभाष भट्ट सहित ट्राईसिटी की उत्तराखण्ड से जुड़ी विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी मौजूद रहे।इस अवसर पर राजिंदर बिष्ट, दीपक भट्ट, भगवान सिंह पंवार, रघुबीर सिंह पंवार, सुखदेव वशिष्ठ, विश्वनाथ भट्ट, महेश नौटियाल, चंद्रमोहन वशिष्ठ, विनोद कोठियाल, शशि पुरोहित, डॉ. सत्यप्रकाश सेमवाल, पी.डी. देवशाली, हरीश बर्थवाल, दया बर्थवाल और धीरेंद्र रावत सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने ‘नव-गढ़सुधा’ पत्रिका के प्रकाशन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।मुख्य अतिथियों ने अपने संबोधन में ‘नव-गढ़सुधा’ पत्रिका के प्रकाशन के लिए सभा के पदाधिकारियों और संपादन मंडल की सराहना की। उन्होंने पत्रिका के द्वितीय अंक के लिए शुभकामनाएं भी दीं।सभा के प्रधान डॉ. नंद किशोर भट्ट ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों और सदस्यों का धन्यवाद किया। इसके बाद ‘नव-गढ़सुधा’ पत्रिका के द्वितीय अंक का विधिवत विमोचन किया गया।

TAGS: No tags found

Video Ad


Top