logo
Latest

कोकून हॉस्पिटल में न्यूट्रिशन कॉम्पिटिशन का खास आयोजन


चंडीगढ़ : कोकून हॉस्पिटल, चंडीगढ़ में उत्साह और उमंग के साथ न्यूट्रिशन वीक मनाया गया। आयोजन का उद्देश्य हॉस्पिटल स्टाफ के बीच संतुलित पोषण और स्वस्थ खान-पान के महत्व को लेकर जागरूकता बढ़ाना रहा। इस अवसर पर न्यूट्रिशियस डिश कॉम्पिटिशन का आयोजन किया गया, जिसमें हॉस्पिटल के स्टाफ सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने अपनी क्रिएटिविटी का प्रदर्शन करते हुए अलग-अलग तरह की हेल्दी, पौष्टिक और स्वादिष्ट डिशेज तैयार कीं। प्रतियोगिता में डिशेज के स्वाद के साथ-साथ उनके पोषण मूल्य, संतुलित सामग्री और प्रस्तुति को भी ध्यान में रखा गया।

बेहतरीन और सबसे पौष्टिक डिश तैयार करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान स्टाफ ने स्वस्थ खान-पान को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने और पोषण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। कोकून हॉस्पिटल का मानना है कि बेहतर स्वास्थ्य की शुरुआत सही खान-पान और स्वस्थ जीवनशैली से होती है और आज अपनाई गई हेल्दी चॉइस भविष्य में बेहतर स्वास्थ्य की नींव तैयार करती है।

TAGS: No tags found

Video Ad


Top