logo
Latest

भाजपा ने शुरू किया गांव चलो अभियान, गांव दरिया से अभियान की शुरुआत


चंडीगढ़: भारतीय जनता पार्टी द्वारा गांव चलो यह अभियान की शुरुआत की गई । प्रदेश महामंत्री हुकुमचंद की अध्यक्षता में गांव दरिया से अभियान की शुरुआत की गई। इस बारे में जानकारी देते हुए हुकुमचंद ने बताया कि भाजपा द्वारा देश के सभी राज्यों में गांव चलो अभियान चलाया गया है जिसके तहत भाजपा कार्यकर्ताओं को हर गांव हर गली मोहल्ला तक जाना है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा इस अभियान से जुड़े कार्यकर्ताओं से 12 फरवरी को वर्चुअल माध्यम से संवाद करेंगे । चंडीगढ़ में इस अभियान के तहत हर मंडल में बूथ स्तर तक कार्यकर्ता जाकर लोगों से संपर्क करेंगे तथा केंद्र सरकार की योजनाओं में उपलब्धियों की जानकारी देंगे ।

इस अवसर पर किसान मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती सरबजीत कौर विशेष रूप से उपस्थित रही जबकि किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दीदार सिंह को प्रदेश किसान मोर्चा का पुनः प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर उनका अभिनंदन किया गया, उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा तथा पूरे प्रदेश नेतृत्व का धन्यवाद किया। इस अवसर पर जगतार सिंह ढिल्लों, धर्मेंद्र सैनी, सरबजीत सिंह, विजय राणा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

TAGS: No tags found

Video Ad

Ads


Top