logo
Latest

Warning: Undefined property: WP_Error::$name in /home/u735907179/domains/uttarakhandlive.com/public_html/wp-content/themes/uklive/single.php on line 5

ओम महादेव कांवड़ सेवा दल ने धूमधाम से कराया 11 कन्याओं का सामूहिक विवाह


चण्डीगढ़ : ओम महादेव कावड़ सेवा दल द्वारा 9 दिवसीय महा शिव पुराण की कथा के सफल आयोजन के बाद जरूरतमंद 11 कन्याओं का मन्त्रोंच्चारण व विधिवत तरीके से सामूहिक विवाह करवाया गया। दल के प्रधान भूषण गुलाटी व नरेश गर्ग ने बताया कि वे पिछले चार सालों से हर महाशिवरात्रि पर 21 या 11 कन्याओं का सामूहिक विवाह करवाते हैं। संस्था से जुड़े पदाधिकारी अनाथ, जरूरतमंद व असहाय लड़कियों के मां-बाप, भाई-बहन बनकर शादी करवाते हैं।

इस खबर के लिए यहां पर क्लिक करें 👉 बड़ा डिस्काउंट ऑफर : HP Laptop 15s मिल रहा 25,990 में लिमिट टाइम डील

 उन्होंने बताया कि इन नई दुल्हनों का ग्रहस्थ जीवन शुरू होने पर इनको उपहार स्वरूप में घर की सभी जरूरत का सामान भी दिया गया। सभी नव विवाहित जोड़ों ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि उन्होंने नहीं सोचा था कि उनकी  शादी इतनी धूमधाम से होगी। नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देने वालों में शहर के गणमान्य लोग यथा सतपाल जैन, संजय टंडन, भूपेंद्र शर्मा, कंवर राणा व डॉक्टर संदीप संधू भी शामिल थीं। सेवादल के सदस्य गौरव श्रीवास्तव, रिंकू जैन, सोनू गर्ग, मोनू गर्ग, अभिषेक, मोहित ठाकुर, पूनम कोठारी व बंटी ने नव विवाहित जोड़ों को उनका भाई-बहन बनकर आशीर्वाद दिया व उनकी डोली को खुशी-खुशी विदा किया।

TAGS: No tags found

Video Ad


Top