logo
Latest

राम नवमी पर संगीतमय रामायण सुंदरकाण्ड का पाठ रखा श्री बद्रीश रामलीला कला निकेतन ने


चण्डीगढ़ : श्री बद्रीश रामलीला कला निकेतन, गढ़वाल, चण्डीगढ़ इस वर्ष भगवान् श्री राम का जन्म-उत्सव (राम नवमी) 17 अप्रैल को सेक्टर 30-ए के रामलीला ग्राउंड मे बड़ी धूमधाम से मना रही है। इस अवसर पर 17 अप्रैल को सुबह 10 बजे से संगीतमय रामायण सुंदरकाण्ड का पाठ राम कृपा संकीर्तन मंडल, ट्राईसिटी (चंडीगढ़, पंचकूला, मोहाली) द्वारा किया जाएगा। तत्पश्चात प्रभु का अटूट लंगर का आयोजन प्रभु इच्छा तक होगा। संस्था की बैठक में अध्यक्ष रघुबीर सिंह खरोला, वरिष्ठ सलाहकार जगमोहन सिंह तड़ियाल, प्रधान मोहिंदर सिंह रावत, महासचिव दिनेश सिंह नेगी व वित्त सचिव जयेंदर सिंह भंडारी ने भाग लिया व कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। उल्लेखनीय है कि श्री बद्रीश रामलीला कला निकेतन (गढ़वाल), चण्डीगढ़ की सबसे पुरानी रामलीला कमेटियों मे से एक है और विगत 65 वर्षो से लगातार रामलीला का आयोजन करती आ रही है।

TAGS: No tags found

Video Ad



Top