logo
Latest

भगत सिंह कोश्यारी- व्यक्तित्व एवं कृतित्व का विमोचन


भय व लोभ रहित योगी स्वरूप कोश्यारी -भूपेंद्र यादव (केंद्रीय पर्यावरण मंत्री)

नई दिल्ली : पूर्व राज्यपाल, मुख्यमंत्री एवं पद्म भूषण भगत सिंह कोश्यारी के जीवन पर आधारित शोध परक पुस्तक “व्यक्तित्व एवं कृतित्व” का विमोचन किया गया !नई दिल्ली स्थित कांस्टीट्यूशनल क्लब में एक भव्य नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम में पद्मभूषण भगत सिंह कोश्यारी का दिल्ली स्थित समस्त पर्वतीय समाज ने अभिनंदन किया साथ ही डॉ बिहारी लाल जालंधरी द्वारा रचित भगत सिंह कोश्यारी एक व्यक्तित्व एवं कृतित्व पुस्तक का विमोचन खचाखच भरे सभागृह में किया गया !कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव द्वारा किया गया!

अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री ने कोश्यारी के संसद के संस्मरण एवं राजनीतिक यात्रा से लेकर उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला !उन्होंने कहा जब व्यक्ति लोभ व भय से मुक्त हो जाता है तो वह विशेष हो जाता है ऐसा ही व्यक्तित्व है पद्म भूषण भगत सिंह कोश्यारी का ! कार्यक्रम में अतिथि विशेष में मोहन सिंह बिष्ट (उपसभापति विधानसभा दिल्ली) प्रो. श्रीनिवास बनखेड़ी( कुलपति संस्कृत विश्व विद्यालय ,दिल्ली ) टी सी उप्रेती (सलाहकार अध्यक्ष बजाज )एवं वीएस नेगी (अध्यक्ष दिल्ली यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन) की उपस्थिति उल्लेखनीय रही !सभी वक्ताओं ने पद्मभूषण कोश्यारी के विभिन्न पहलुओं को सारगर्भित एवं तथ्य पूर्वक व्यक्त किया !कुलपति प्रोफेसर श्रीनिवास वनखेड़ी ने अपने विशेष संबोधन में सधे हुए उद्बोधन से रोचकता प्रस्तुत की !कार्यक्रम को रोचक बनाने में डॉक्टर कुसुम भट्ट , मधु शाह और लक्ष्मी रावत ने विशेष प्रस्तुतियां प्रस्तुत की !पुस्तक के लेखक डॉक्टर बिहारी लाल जलंधरी ने अपने संबोधन में पुस्तक की सामग्री व जीवन का संक्षिप्त परिचय से समस्त दीर्घा को अवगत कराया! पुस्तक निर्माण में सहयोगी संजय बलोदी प्रखर ने बताया कि “भगत सिंह कोश्यारी – व्यक्तित्व एवं कृतित्व” नामक यह पुस्तक उनके जीवन पर आधारित पहली रचना होगी जिसमें उनके उन समस्त राजनीति व सामाजिक पहलुओं को अभिव्यक्त करने का प्रयास किया गया है जो शायद एक पुस्तक के रूप में अभी तक ना गढ़ी गई हो !अर्थात एक शोध परक पुस्तक के रूप में जिज्ञाशाओं का संतोषजनक उत्तर देने में सक्षम होगी! इस अवसर पर पूर्व राज्यपाल पद्मभूषण भगत सिंह कोश्यारी ने सभी संस्थाओं व अतिथि विशेषों का विशेष आभार व्यक्त किया !कार्यक्रम के संयोजक डॉक्टर बिहारी लाल जालंधर , मदन सती कमल घिल्ड़ियाल एवं नीरज बावड़ी के प्रयासों से कार्यक्रम अत्यंत सफल एवं उत्साहजनक रहा।

TAGS: No tags found

Video Ad


Top