logo
Latest

नए सत्र के साथ नई उड़ान: भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय में ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित।


उत्तराखंड लाइव।भाबर स्थित भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय में पूर्व की भांति नए सत्र एवं नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के स्वागत के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्रों के साथ उनके माता-पिता एवं अभिभावकों को भी आमंत्रित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं को विश्वविद्यालय की विस्तृत जानकारी प्रेजेंटेशन के माध्यम से दी गई। उन्हें विश्वविद्यालय के वातावरण, संस्कृति, नियमों, पाठ्यक्रमों और उपलब्ध सुविधाओं से अवगत कराया गया। साथ ही छात्रों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों को भी आश्वस्त किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति प्रो. पी. एस. राणा ने नवप्रवेशित छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय केवल डिग्री प्राप्त करने का स्थान नहीं है, बल्कि यह छात्रों के व्यक्तित्व को निखारने और उनके सर्वांगीण विकास का मंच है। उन्होंने कहा कि अनुशासन और कड़ी मेहनत ही सफलता का एकमात्र रास्ता है। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में सहायक कुलसचिव अरुण कुमार, डीन रिसर्च डॉ. ज्योति सक्सेना, विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, शिक्षकगण एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।

TAGS: No tags found

Video Ad


Top