logo
Latest

राजकीय सम्मान के साथ दी गई खंडूड़ी को अंतिम विदाई


उत्तराखण्ड लाइव | हरिद्वार।

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री Bhuvan Chandra Khanduri को हरिद्वार के खड़खड़ी श्मशान घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami और केंद्रीय मंत्री Manohar Lal Khattar भी मौजूद रहे।

पूर्व मुख्यमंत्री की अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा और बड़ी संख्या में लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। अंतिम संस्कार के दौरान सेना और पुलिस के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम सलामी दी। उनके पुत्र मनीष खंडूड़ी ने मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार की रस्म पूरी की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी का निधन राज्य और देश के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि सेना, केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने पारदर्शिता और अनुशासन के साथ उत्कृष्ट कार्य किए और वह सदैव प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि खंडूड़ी का जीवन सादगी, अनुशासन और ईमानदारी का उदाहरण रहा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और सेना अधिकारी के रूप में उन्होंने हर जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाया और उनके कार्यों को हमेशा याद रखा जाएगा।

इस अवसर पर पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व मुख्यमंत्री Bhagat Singh Koshyari, पूर्व मुख्यमंत्री Vijay Bahuguna, Ramesh Pokhriyal Nishank, Tirath Singh Rawat, केंद्रीय राज्य मंत्री Ajay Tamta, सांसद Anil Baluni, Ajay Bhatt सहित कई मंत्री, विधायक और संतगण मौजूद रहे।

TAGS: No tags found

Video Ad


Top