logo
Latest

श्री हरि सिमरण सेवा समिति द्वारा भव्य श्रीमद्भागवत कथा के निमंत्रण पत्र का पोस्टर जारी किया


चण्डीगढ़ : श्री हरि सिमरण सेवा समिति के तत्वावधान में आगामी 8 अगस्त से 16 अगस्त तक भव्य श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। नौ दिनों तक चलने वाले इस आध्यात्मिक महोत्सव में प्रख्यात कथा वाचक आचार्य श्री विवेक जोशी अपनी मधुर वाणी से श्रद्धालुओं को रसपान कराएंगे। समिति की मुख्य संरक्षक पूनम कोठारी ने बताया कि इस श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के निमंत्रण पत्र का पोस्टर आज जारी किया व समिति ने इस भव्य आयोजन के लिए समाज के सभी वर्गों और धर्मप्रेमियों को सपरिवार सम्मिलित होने का भावभीना निमंत्रण भेजा है जिनमें मुख्यत: राज्यसभा सांसद सतनाम संधू, किन्नर समाज से महंत कमली माता जी, नयागांव से मेयर सुरिंदर कुमार उर्फ बबल, पूर्व मेयर सरबजीत कौर, जगतार जग्गा, हरदीप सिंह, जसबीर बंटी, उत्तराखंड प्रकोष्ठ से भूपिंदर शर्मा, देव भूमि दानपुर घाटी की समस्त टीम को समिति द्वारा निमंत्रण दिया गया। समिति की प्रधान कांति देवी ने बताया कि भव्य कलश यात्रा 8 अगस्त को दोपहर 2 बजे से शुरू होकर कथा स्थल प्राचीन श्री जावला जी मंदिर जाएगी।

कथा का समय प्रतिदिन दोपहर बाद 4.30 बजे से सायंकाल 7.30 बजे तक प्रभु भजनों और कथा प्रसंगों का प्रवाह होगा और उसके बाद प्रतिदिन भंडारा व प्रसाद वितरण होगा। 16 अगस्त को कथा के विश्राम दिवस पर भव्य आरती के बाद विशाल भंडारे (प्रसाद वितरण) का आयोजन किया जाएगा। श्री हरि सिमरन सेवा समिति के उपप्रधान मोहन ने बताया कि कथा स्थल पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बैठने की उत्तम व्यवस्था, पेयजल और पार्किंग के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। समिति के सदस्यों ने संयुक्त रूप से कहा कि यह कथा केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि मानव जीवन को सही दिशा देने और मानसिक शांति प्राप्त करने का एक पावन अवसर है। हम चंडीगढ़ और आसपास के सभी श्रद्धालुओं से अपील करते हैं कि वे इस दिव्य आयोजन में पहुंचकर पुण्य के भागी बनें। समिति की कार्यसमिति में पूनम कोठारी, कांति देवी, मोहन, महीपाल खाती, तेजस्वी मठपाल, प्रीति, राज रानी, वाष्पानंद, तरुणा और कीर्ति आदि मौजूद रहे।

TAGS: No tags found

Video Ad


Top