logo
Latest

ट्रिनिटी सेवा फाउंडेशन, चण्डीगढ़ द्वारा आयोजित एक शाम बुजुर्गों के नाम कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों का हुआ सम्मान


चण्डीगढ़ : ट्रिनिटी सेवा फाउंडेशन, चण्डीगढ़ द्वारा गांव खुड्डा अलीशेर में वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान में एक शाम बुजुर्गों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जगपाल सिंह एवं जसविंदर कौर (पार्षद, वार्ड नं. 1, चंडीगढ़) ने संस्था द्वारा किए जा रहे समाजसेवा कार्यों की सराहना की।इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान कर उन्हें उपयोगी उपहार एवं रिफ्रेशमेंट बॉक्स भेंट किए गए। गांव खुड्डा अलीशेर के वरिष्ठ नागरिकों ने अपनी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीत लिया। प्रस्तुति देने वाले सभी प्रतिभागियों को ट्रिनिटी सेवा फाउंडेशन द्वारा सम्मानित कर पुरस्कार प्रदान किए गए। इसके साथ ही वार्ड नं. 1, चंडीगढ़ के समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले समाजसेवियों को भी सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायक राजेश चौहान ने अपनी मधुर एवं शानदार प्रस्तुति से उपस्थित सभी बुजुर्गों का मन मोह लिया, जिससे पूरा वातावरण भावपूर्ण एवं आनंदमय हो गया।
कार्यक्रम के अंत में ट्रिनिटी सेवा फाउंडेशन के अध्यक्ष रितेश भाटिया एवं उपाध्यक्ष ईश शर्मा ने सभी मुख्य अतिथियों, सहयोगियों, समाजसेवियों एवं स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था भविष्य में भी वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान एवं समाज सेवा के लिए ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित करती रहेगी।

TAGS: No tags found

Video Ad


Top