logo
Latest

हिमाचल महासभा द्वारा भारी बारिश के बीच पौधारोपण अभियान का आयोजन : विभिन्न प्रजातियों के 120 पौधे रोपे


चण्डीगढ़ : हिमाचल महासभा द्वारा सेक्टर 47 के ग्रीन बेल्ट एरिया पार्क में एक विशाल पौधारोपण अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत महासभा द्वारा पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न प्रजातियों के 120 पौधे लगाए गए।


मौसम खराब होने और भारी बारिश के बावजूद महासभा की कार्यकारी संस्था के 40 से अधिक सदस्यों ने इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मूसलाधार बारिश में भी सदस्यों का यह जज्बा पर्यावरण और समाज के प्रति हिमाचल महासभा की गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
कार्यक्रम का नेतृत्व जनरल सेक्रेटरी (ऑपरेशन)  संजीव शर्मा और कार्यक्रम संयोजक शिशु पाल द्वारा किया गया।
इस अभियान को सफल बनाने में संजीव कुमार, सतिंदर चड्ढा, नितिन शर्मा, अभिषेक शर्मा, सरगुन अरोड़ा, एच.एल. चौधरी, दीपक शर्मा, अजय परागपुरी, मदन लाल और साहिल राणा सहित कई सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।
महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष रमेश सहौर और जनरल सेक्रेटरी शिविंदर  मंधोत्रा ने इस पूरे आयोजन में टीम का मार्गदर्शन किया।

TAGS: No tags found

Video Ad


Top