logo
Latest

मासिक श्री णमोकार महामंत्र पाठ एवं श्री भक्तामर दीपार्चना का हुआ आयोजन 


चण्डीगढ़ : अहिंसा चैरिटेबल सेवा समिति, चण्डीगढ़ के तत्वावधान में प्रत्येक माह आयोजित होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में इस माह श्री णमोकार महामंत्र पाठ एवं श्री भक्तामर दीपार्चना का भव्य आयोजन आज श्री दिगम्बर जैन मंदिर, सेक्टर-27 बी में श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम का आयोजन अमित जैन, करुणा जैन, अनमोल जैन एवं रिद्धिमा जैन सपरिवार के सौजन्य से किया गया।  इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर श्री णमोकार महामंत्र का सामूहिक पाठ किया तथा श्री भक्तामर स्तोत्र की दीपार्चना के माध्यम से आध्यात्मिक वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

इस अवसर पर उपस्थित धर्मप्रेमी बंधुओं ने जैन धर्म के मूल सिद्धांतों अहिंसा, संयम, करुणा एवं आत्मकल्याण को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के बाद सभी श्रद्धालुओं ने आयोजक परिवार को आशीर्वाद दिया और उनके भावों की बहुत बहुत अनुमोदना की। अहिंसा चैरिटेबल सेवा समिति के पदाधिकारियों ने आयोजक परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन समाज में आध्यात्मिक जागृति, पारिवारिक संस्कारों तथा सामाजिक एकता को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। समिति ने सभी श्रद्धालुओं एवं समाज बंधुओं के सहयोग एवं सहभागिता के लिए धन्यवाद  किया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार धर्म लाभ लेने हेतु अधिकाधिक संख्या में सहभागिता का आह्वान किया।

TAGS: No tags found

Video Ad


Top