logo
Latest

दिव्य और भव्य होगा हरिद्वार कुंभ 2027 – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी


देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हरिद्वार में होने वाले कुंभ मेला 2027 का आयोजन दिव्य और भव्य रूप में किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि कुंभ से जुड़े सभी स्थायी कार्य अक्टूबर 2026 तक पूरे कर लिए जाएं

सचिवालय में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि कुंभ का सफल आयोजन राज्य सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्य मास्टर प्लान के अनुरूप हों— जिसमें घाट, मार्ग, पार्किंग और कैंप स्थल स्पष्ट रूप से चिन्हित किए जाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि –

  • भीड़ का दबाव कम करने के लिए नए घाटों का निर्माण और पुराने घाटों की मरम्मत की जाए।
  • बहादराबादश्यामपुर बाईपास को प्राथमिकता पर पूरा किया जाए।
  • श्यामपुर, गैंडीखाता और चंडीघाट क्षेत्र में विशेष टेंट सिटी बनाई जाए।
  • यातायात और पार्किंग व्यवस्था के लिए शटल सेवा और ट्रैफिक डायवर्जन योजना तैयार की जाए।
  • महिला श्रद्धालुओं के लिए पिंक टॉयलेट और चेंजिंग रूम की पर्याप्त व्यवस्था हो।
  • कुंभ क्षेत्र में जीरो वेस्ट कॉन्सेप्ट अपनाकर ठोस कचरा प्रबंधन सुनिश्चित किया जाए।
  • हरकी पैड़ी पर आरती और श्रद्धालुओं के बैठने की विशेष व्यवस्था की जाए।
  • मुख्यमंत्री ने सुरक्षा पर विशेष जोर देते हुए कहा कि प्रत्येक घाट पर लाइफगार्ड, सुरक्षा रस्सी और मोटरबोट की उपलब्धता अनिवार्य होगी। साथ ही, आईटी व डिजिटल सेवाओं का अधिकतम उपयोग किया जाएगा— मोबाइल ऐप, हेल्पलाइन और सूचना केंद्र इसके प्रमुख हिस्से होंगे।

उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को उत्तराखंड से अच्छा अनुभव लेकर जाना चाहिए, इसके लिए कार्मिकों को पहले से ही प्रशिक्षण दिया जाए।

बैठक में विधायक मदन कौशिक, प्रेमचंद अग्रवाल, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, डीजीपी दीपक सेठ, प्रमुख सचिव, मेलाधिकारी सोनिका समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

TAGS: No tags found

Video Ad


Top