logo
Latest

रवांई की संस्कृति और पहाड़ी उत्पादों की महक लेकर पहुंचे स्वामी प्रसन्नानंद, पालिकाध्यक्ष से की मुलाकात।


मुनि की रेती/उत्तराखंड लाइव

हंस फाउंडेशन से जुड़े शूरवीर सिंह रावत उर्फ स्वामी प्रसन्नानंद प्रवचन कार्यक्रम के सिलसिले में मुनि की रेती पहुंचे। इस दौरान उन्होंने नगर पालिका मुनि की रेती कार्यालय में पालिकाध्यक्ष नीलम बिजल्वाण से शिष्टाचार भेंट की।

मुलाकात के दौरान स्वामी प्रसन्नानंद ने रवांई की पारंपरिक संस्कृति और पहाड़ी खान-पान से जुड़े लाल चावल, मडवे का आटा और अखरोट पालिकाध्यक्ष को भेंट किए। इस दौरान पहाड़ की लोक संस्कृति, पारंपरिक खान-पान और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने को लेकर चर्चा हुई।

पालिकाध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने कहा कि रवांई की संस्कृति, पारंपरिक भोज और पहाड़ी उत्पाद उत्तराखंड की समृद्ध विरासत का हिस्सा हैं। पारंपरिक अनाज और स्थानीय उत्पाद संस्कृति को जीवंत रखने के साथ नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का काम करते हैं।

उन्होंने स्वामी प्रसन्नानंद का आभार जताते हुए कहा कि इस तरह की आत्मीय मुलाकातें उत्तराखंड की विभिन्न लोक संस्कृतियों और परंपराओं को एक-दूसरे से जोड़ने का माध्यम बनती हैं।

TAGS: No tags found

Video Ad


Top