logo
Latest

चमोली: छात्रों से कार धुलवाने वाले शिक्षक निलंबित, जांच अधिकारी करेंगे रिपोर्ट


उत्तराखंड लाइव, 27 सितम्बर 2025
चमोली जिले के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय जूनीधार में छात्रों से कार धुलवाने वाले सहायक अध्यापक घनश्याम तिवाड़ी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस प्रकरण की जांच उप शिक्षा अधिकारी थराली को सौंपी गई है, जो एक सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) को सौंपेंगे।

मामला तब सामने आया जब छात्रों से कार धुलवाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। इस पर विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने तुरंत संज्ञान लेते हुए विभागीय अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) ने शिक्षक घनश्याम तिवाड़ी को अनुशासनात्मक कार्रवाई के तहत निलंबित कर मुख्यालय उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय थराली से अटैच कर दिया है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो बेहद पीड़ादायक है। छात्रों को पढ़ाई की जगह निजी काम में लगाना कर्मचारी आचरण नियमावली का उल्लंघन है। ऐसी हरकतें कतई बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।
डॉ. धन सिंह रावत, विद्यालयी शिक्षा मंत्री, उत्तराखंड

TAGS: No tags found

Video Ad


Top