logo
Latest

एसजीवीपी गुरुकुल का वार्षिक समारोह ‘सद्विद्या ही समाधान’ संपन्न


शिक्षा, संस्कार और सेवा का संदेश

उत्तराखण्ड लाइव | ऋषिकेश。
अहमदाबाद स्थित एसजीवीपी गुरुकुल में आयोजित भव्य वार्षिक समारोह “सद्विद्या ही समाधान” श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में भारतीय शिक्षा, संस्कार, परंपरा और समग्र विकास की भावना को सशक्त रूप से प्रस्तुत किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने कहा कि शिक्षा केवल सूचना नहीं, बल्कि संस्कार भी दे। बिना नैतिकता और संवेदनशीलता के शिक्षा अधूरी है। सच्ची शिक्षा वही है जो व्यक्ति को श्रेष्ठ मानव और समाज को सशक्त राष्ट्र बनाए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता एसजीवीपी गुरुकुल परिवार के संस्थापक अध्यक्ष माधवप्रियदास स्वामी ने की। गुजरात सरकार के शिक्षा मंत्री डॉ. पद्युमन वाजाजी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। साथ ही कई संत, शिक्षाविद् और उद्योग जगत के प्रतिनिधि भी शामिल हुए।

समारोह में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय मूल्यों को जीवंत किया। शैक्षणिक, सांस्कृतिक और सेवा क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया।

यह आयोजन शिक्षा, अध्यात्म और समाज सेवा के संगम के रूप में यादगार रहा और ‘संस्कारयुक्त शिक्षा’ का सशक्त संदेश दे गया।

TAGS: No tags found

Video Ad


Top