logo
Latest

मोटे अनाजों से आत्मनिर्भर बन रहीं आस्था स्वयं सहायता समूह की महिलाएं।


उत्तराखण्ड लाइव | डोईवाला।
ग्राम दूधली, विकासखंड डोईवाला में आस्था स्वयं सहायता समूह की महिलाएं मोटे अनाजों के माध्यम से आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश कर रही हैं। समूह की महिलाएं मिलेट्स से बने पौष्टिक नमकीन, बिस्कुट और अन्य खाद्य उत्पाद तैयार कर रही हैं, जिन्हें स्थानीय बाजार में अच्छी मांग मिल रही है।

समूह द्वारा स्थापित बेकरी यूनिट से इस पहल को नई गति मिली है। यहां पारंपरिक स्वाद के साथ स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उत्पाद बनाए जा रहे हैं। वर्तमान में आठ महिलाएं इस कार्य से जुड़ी हैं, जो अपने परिवार की आय बढ़ाने के साथ-साथ अन्य महिलाओं के लिए भी रोजगार का रास्ता खोल रही हैं।

समूह की अध्यक्ष मधु देवी ने बताया कि मोटे अनाजों से बने उत्पाद स्वास्थ्यवर्धक होने के कारण लोगों द्वारा पसंद किए जा रहे हैं। बेकरी यूनिट से उत्पादन क्षमता बढ़ी है और भविष्य में और महिलाओं को जोड़ने की योजना है। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

डोईवाला ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी ने आस्था स्वयं सहायता समूह के प्रयास को महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण स्वरोजगार की दिशा में प्रेरणादायी पहल बताया।

TAGS: No tags found

Video Ad


Top