logo
Latest

नई दिल्ली में ‘अपनापन’ पुस्तक का लोकार्पण


उत्तराखण्ड लाइव | नई दिल्ली।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में आयोजित केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पुस्तक ‘अपनापन-नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ के लोकार्पण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू और पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

यह पुस्तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ विभिन्न भूमिकाओं में शिवराज सिंह चौहान के अनुभवों पर आधारित है। पुस्तक में नेतृत्व, सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों को सरल और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया है।

मुख्यमंत्री धामी ने पुस्तक के प्रकाशन पर शिवराज सिंह चौहान को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह कृति समाज और युवाओं के लिए प्रेरणादायी साबित होगी। उन्होंने कहा कि पुस्तक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यशैली और नेतृत्व से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण अनुभवों को साझा किया गया है।

कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्र सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक, समाजसेवी, लेखक, पत्रकार और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

TAGS: No tags found

Video Ad


Top