logo
Latest

सेबी ने चंडीगढ़ में स्थानीय कार्यालय खोला


चंडीगढ़, 5 अक्टूबर, 2026: भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के अध्यक्ष श्री तुहिन कांत पांडे ने आज चंडीगढ़ में सेबी के स्थानीय कार्यालय का उद्घाटन किया।सेबी का चंडीगढ़ स्थानीय कार्यालय एससीओ नंबर 20-25, दूसरी मंजिल, जीवन प्रकाश बिल्डिंग, सेक्टर 17बी, चंडीगढ़, भारत-160017 में स्थित है।

चंडीगढ़ स्थानीय कार्यालय पंजाब और हरियाणा राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ को कवर करेगा। यह नई दिल्ली स्थित सेबी के उत्तरी क्षेत्रीय कार्यालय के प्रशासनिक नियंत्रण और क्षेत्राधिकार के तहत कार्य करेगा।

चंडीगढ़ स्थानीय कार्यालय के कार्यों में सूचीबद्ध कंपनियों और बाजार मध्यस्थों के खिलाफ निवेशकों की शिकायतों के निवारण को सुविधाजनक बनाना, निवेशक शिक्षा और वित्तीय साक्षरता का प्रसार करना, अपने अधिकार क्षेत्र के भीतर जारीकर्ताओं के मंचों, विशेष रूप से लघु और मध्यम उद्यमों, सोशल स्टॉक एक्सचेंजों, म्यूनिसिपल बॉन्ड्स, कॉरपोरेट बॉन्ड्स आदि के साथ जुड़ना, और ऐसे अन्य कार्य शामिल होंगे जो समय-समय पर स्थानीय कार्यालयों को सौंपे जा सकते हैं।

TAGS: No tags found

Video Ad


Top