logo
Latest

राज्यसभा चुनाव: दिनेश आर्य ने दाखिल किया नामांकन, CM धामी समेत भाजपा नेताओं की मौजूदगी।


उत्तराखंड लाइव | देहरादून  राज्यसभा सीट के लिए भाजपा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने मंगलवार को विधानसभा, देहरादून में अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे और उन्होंने दिनेश आर्य को शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री धामी ने नामांकन प्रक्रिया के दौरान प्रत्याशी दिनेश आर्य को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में पार्टी ने अपनी एकजुटता का संदेश दिया।

नामांकन कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट सहित प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद और विधायक मौजूद रहे।

राज्यसभा सीट के लिए नामांकन के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी को पार्टी की मजबूत संगठनात्मक एकजुटता के तौर पर देखा जा रहा है।

TAGS: No tags found

Video Ad


Top